Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

महबूबा मुफ्ती पर विपरीत पार्टी में बचे खुचे कई नेता और प्रमुख कार्यकर्ता उनके नेतृत्व पर सवाल उठाने लगे हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव से पहले पीडीपी में कलह से बढ़ी महबूबा की मुश्किलें Kashmir News

श्रीनगर,। जून 2018 में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार गिरने के बाद से ही पीडीपी में बगावत और आंतरिक कलह तेज हो चुकी है। पीडीपी में कलह से महबूबा की मुश्किलें और बढ़ी है।

विधानसभा चुनाव में कुछ देरी से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को पार्टी के बागियों और रूठे हुए नेताओं का समय भले ही मिल गया लेकिन उनकी कोशिश फिलहाल सफल होती नहीं दिख रही हैं। इसके विपरीत पार्टी में बचे खुचे कई नेता और प्रमुख कार्यकर्ता भी उनके नेतृत्व पर सवाल उठाने लगे हैं।

हालत यह है कि पार्टी कार्यकारी और राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक बीते एक पखवाड़े में दो बार रद करनी पड़ी है। विधानसभा चुनावों की सितंबर माह या उसके बाद किसी भी समय घोषणा हो सकती है पर पार्टी संगठन में कहीं भी उत्‍साह नजर नहीं आ रहा है। अगर यही स्थिति रहती है तो महबूबा की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि जून 2018 में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार गिरने के बाद से ही पीडीपी में बगावत और आंतरिक कलह तेज हो चुकी है। छह पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी, बशारत बुशारी, जावेद मुस्तफा मीर, सईद अल्ताफ बुखारी, हसीब द्राबु और पीर मोहम्मद हुसैन उनका साथ छोड़ चुके हैं। इनके अलावा अब्बास वानी कई पूर्व विधायक और संगठन के बड़े नेता भी पीडीपी छोड़ अन्य दलों में अपना भविष्य बनाने में जुटे हैं।

पूर्व सांसद तारिक हमीद करा भी उनसे अलग हो चुके हैं। इन सभी ने महबूबा मुफ्ती की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भाजपा -पीडीपी सरकार गिरने का कारण भाजपा की समर्थन वापसी नहीं बल्कि भाजपा के सहयोग के बावजूद वह कश्मीरियों के साथ किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ रहीं हैं। वह सिर्फ परिवारवाद की सियासत में व्यस्त रही हैं।

पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल मुजफ्फर हुसैन बेग भी बगावती सुर दिखा चुके थे, लेकिन महबूबा ने उन्हें पार्टी का संरक्षक बना किसी तरह रोक लिया। इसके साथ ही पीडीपी ने तीन और पूर्व विधायकों को किसी तरह अपने खेमे में बचाया।

लोकसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद महबूबा ने हार के कारणों पर चिंतन के लिए एक बैठक बुलाई। यह बैठक भी काफी मशक्कत के बाद हुई, क्योंकि कई नेता बैठक में आने को राजी नहीं थे। किसी तरह यह बैठक हुई और बैठक में एक बार फिर कश्मीर के विभिन्न हिस्सों मे जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला हुआ। इसके साथ ही महबूबा ने संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को पूरी तरह बहाल करने, सभी प्रमुख फैसले कार्यकारी व राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक में बहुमत के आधार पर लेने का यकीन दिलाया। इसके साथ ही पार्टी छोड़ने वाले कई पुराने दिग्गज नेताओं को मनाने का भी फैसला किया गया।

अलबत्ता, एक पखवाड़े से ज्यादा समय हो चुका है, नाराज नेताओं को मनाने और जनसंपर्क अभियान चलाने का लेकिन महबूबा घाटी में किसी भी जगह एक भी बैठक करने नहीं पहुंची है। उनकी पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता भी श्रीनगर से बाहर स्थानीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन नहीं बुला पाया है। पूर्व शिक्षा मंत्री नईम अख्तर जरुर गत दिनों दो जगहों पर नजर आए,लेकिन किन हालात में उन्होंने कैसे यह बैठकें आयोजित की, यह वही जानते हैं और इन बैठकों में लोगो की उपस्थिति भी पीडीपी की स्थिति बताती है।

पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा कि पूर्व सांसद तारिक हमीद करा के अलावा दो पूर्व मंत्रियाें के पास महबूबा मुफ्ती के दूत पहुंचे थे ताकि संवाद का चैनल शुरु हो और उनकी वापसी की राह बनाई जा सके लेकिन तीनों ने इनकार कर दिया है। एक नेता ने तो यहां तक कहा कि हम वह किश्ती जला चुके हैं जो पीडीपी की तरफ जाती है।

पीडीपी के पूर्व विधायक और मंत्री पीर मोहम्मद हुसैन, जो पीडीपी अध्‍यक्ष के रिश्तेदार भी हैं, पीडीपी छोड़ नेकां में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि महबूबा के पास कोई विजन नहीं है, वह नारों की सियासत कर सकती है, लोगों को कैसे साथ लेकर चलना है, यह उसके बस की बात नहीं है। वह कभी आजादी के नारे के साथ चलती है तो कभी सेल्फ रुल की बात करती है, कभी आतंकियों को सही ठहराती है तो कभी गलत।

कश्मीर मामलों के जानकार आसिफ कुरैशी ने कहा कि महबूबा के नेतृत्व में पीडीपी पूरी तरह परिवार डेवल्पमेंट पार्टी बन गई थी। उनकी किचेन केबिनेट के सदस्‍य रहे नेता भी आज दूसरे दलों में हैं। कुछ और भी हैं, जिन्होंने महबूबा को पार्टी के पुराने व वफादार नेताओं से दूर किया और जब पीडीपी का जहाज डूबने लगा तो यह दूसरे जहाज में सवार हो गए।

जेके बैंक में हुए घोटालों ने भी पीडीपी की साख को नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि इसमें महबूबा के कई रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महबूबा ने भाई तस्सदुक मुफ्ती को बैक डोर से एंट्री करा मंत्री बनाया था। अब वह भी उनका साथ छोड़ चुके हैं। उनके रिश्तेदार जो पीडीपी में प्रमुख पदों पर थे अब साथ नहीं हैं। संगठन में जारी अंतर्कलह घटने के बजाय बढ़ चुकी है। इसलिए गत सप्ताह दो संगठनात्मक बैठकों को अंतिम समय में रद करना पड़ा, उन्हें डर था कि अगर बैठक में उनके इस्तीफे की मांग उठी तो उनके पास इस्तीफा देने के सिवाय कोई दूसरा चारा नहीं होगा। इस्तीफा देने का मतलब पीडीपी पर नियंत्रण समाप्त होना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!