Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

छ: दिसंबर को आयोजित किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का के अभिनंदन में एक कार्यक्रम

महिलाओं के लिए करेंगे दो बड़ी घोषणायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। मानदेय में बढ़ोतरी और सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति देने संबंधी प्रदेश सरकार के निर्णयों के मद्देनजर गढ़वाल मंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं समेत अन्य महिलाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करेंगी। इस सिलसिले में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में छह दिसंबर को देहरादून के बन्नू स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी करेंगे

कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय पिछले पांच वर्षों में लिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सरकार ने की है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं की सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति के लिए 162 पद निकाले हैं।

इसमें मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया गया है। साथ ही प्रोत्साहन राशि भी आंगनबाड़ी कार्मिकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सबको देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता समेत अन्य महिलाएं छह दिसंबर को मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेंगी। इसी तरह का कार्यक्रम जल्द ही कुमाऊं मंडल में भी किया जाएगा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में कोरोनाकाल में भी सरकार ने बढ़ोतरी की है। यह न्यूनतम वेतन के करीब ही है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है। आम आदमी पार्टी से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के माडल की असलियत सबके सामने आ चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!