Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

ओमिक्रोन का भयावह रूप : भारत में 422 पहुँची ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन भयावह रूप लेता जा रहा है। देशभर में ओमिक्रोन के केस 400 पार हो गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 422 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 108 और 79 मामले हैं। ओमिक्रोन के 422 मरीज़ों में से 130 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। इसके मद्देनजर 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से लेकर नए साल तक सरकारों ने कड़ी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान कर दिया है कि 10 जनवरी से देश में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की बूस्‍टर डोज भी दी जाएगी। साथ ही 60 साल से ऊपर की उम्र  वाले नागरिकों प्रिकाशन डोज का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 15 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। अगले साल 3 जनवरी से इसकी शुरुआत हो जाएगी। 

देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब असम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। यहां रविवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। असम सरकार ने रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। हालांकि 31 दिसंबर को कर्फ्यू से छूट मिलेगी, ताकि लोग नए साल का जश्न मना सकें।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में नाइट कर्फ्यू, महाराष्ट्र में धारा 144 लागू

कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार की चेतावनी ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। नए ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अब तक 12 राज्य क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पाबंदियां घोषित कर चुके हैं। सख्ती बरतते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। राजस्थान में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू है।

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया है, लेकिन वहां भी धारा 144 लागू कर रात में एक जगह 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। तेलंगाना के एक गांव ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए खुद ही 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!