Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने कहा, ’14 फरवरी को जनपद में मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई’

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, उत्तरकाशी। आगामी 14 फरवरी को जनपद में मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के अन्तर्गत जनपद में मतदान कार्यक्रम 14 फरवरी को प्रस्तावित है। मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियां आगामी 11 फरवरी से रवानगी स्थल उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज से उनके लिए निर्धारित मतदेय स्थलों को रवाना होना शुरू हो जायेगीं। जिलाधिकारी ने बताया कि रवानगी स्थल पर व्यवस्थाओं के बावत विभिन्न हेल्प डेस्क काउण्टर बनाये गये हैं। जिनमें रजिस्ट्रेशन केन्द्र, माईक्रो प्रेक्षक केन्द्र , चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के मतदान हेतु विधानसभावार डाक मतपत्र सहायता केन्द्र, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र, आपदा प्रबन्धन केन्द्र, कार्मिकों हेतु भोजन व्यवस्था पण्डाल, रिजर्व पार्टी केन्द्र, मतदान कार्मिकों हेतु धनराशि वितरण केन्द्र, परिवहन व्यवस्था केन्द्र आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रवानगी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबन्द की गयी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य भयमुक्त माहौल में मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराना है जिस हेतु जनपदभर में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। इसके साथ ही त्रुटिविहीन, सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कार्यक्रम कराये जाने हेतु भी जनपद में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग की व्यवस्था, जनपद के चिहन्त स्थानों पर सखी बूथों, दिव्यांग बूथों व आदर्श बूथों सहित अन्य सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं एवं गर्भवती महिला मतदाताओं हेतु डोली, व्हील चेयर सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत भी संक्रमण से बचाव सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए की गयी हैं! जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इस हेतु 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें !

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!