Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

वनडे विश्व कप-2023 :  15 नवम्बर को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 नवम्बर 2023, नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में अब तक अजेय भारत का सामना बुधवार को न्यूजीलैंड से होगा। इस मैच में दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड ने चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

2003 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में सात मैच खेल चुकी है। इसमें से पांच मैच कीवी टीम ने जीते। जबकि, भारत को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। यह वही न्यूजीलैंड है जिसने 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हराकर उसके चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था। टीम इंडिया उस हार का भी बदला लेना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम को पिछले कुछ मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके यह टीम किसी को भी धराशाई करने का माद्दा रखती है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 15 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 1987 वर्ल्ड कप में दो बार हराया था। इसके बाद 2003 वर्ल्ड कप में सात विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद 20 साल तक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करने में नाकाम रही। इस विश्व कप के लीग मुकाबले में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की और हार का दो दशक लंबा सिलसिला खत्म किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!