Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डहरिद्वार

प्रेस क्लब हरिद्वार में सम्पन्न हुआ ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2023, रविवार, हरिद्वार। कार्यक्रम का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, विघायक रानीपुर श्री आदेश चैहान, विधायक खानपुर श्री उमेश कुमार, महानिदेशक सूचना श्री वंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना श्री नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आज के दौर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है l उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी घटना या समाचार को जारी करने से पहले काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है l उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा समाज को आईना दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने इस मौके पर हरिद्वार के गौरवशाली पत्रकारिता के इतिहास पर भी प्रकाश डाला ।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों के जीवन में आने वाली विभिन्न विषम परिस्थितियों आदि के बारे में विस्तार से उल्लेख किया l उन्होंने पत्रकारों को जीवन बीमा सहित उसके परिवार के भविष्य व कल्याण के लिए योजनाएं बनाने का अनुरोध महानिदेशक सूचना से किया l

Oath taking ceremony of All Media Journalist Association Uttarakhand held at Press Club Haridwarमहानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों के लिए सरकारी सेवकों की भांति आयुष्मान व गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा l उन्होंने पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन की धनराशि का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि में भी वृद्धि कर दी गई है l इसके अतिरिक्त पत्रकारों व उनके आश्रितों के इलाज में व्यय हुई धनराशि का लगातार भुगतान किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सदैव मानवीय दृष्टिकोण से पत्रकारों की जो भी समस्याए होती हैं, उनका समाधान करने में निरंतर तत्पर रहता है l

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने इस अवसर पर भाषा की सौम्यता व शालीनता पर भी विस्तृत प्रकाश डाला l


Oath taking ceremony of All Media Journalist Association Uttarakhand held at Press Club Haridwarशपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में : संजीव शर्मा जिलाध्यक्ष, मनीष कागरान जिला महासचिव, राजेश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष, मोहन राजा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रधान जिला संगठन सचिव, नरेश तोमर जिला समारोह सचिव, सचिन तिवारी जिला प्रचार सचिव, राजीव शास्त्री जिला उपाध्यक्ष, अमित चौहान जिला उपाध्यक्ष, इलेश धीमान जिला सचिव, संजय लांबा जिला सचिव, अमित कुमार नंद जिला सचिव, राहुल सैनी जिला सदस्य कार्यकारिणी, मनीष कुमार पाल जिला सदस्य कार्यकारिणी, मोहित शर्मा जिला सदस्य कार्यकारिणी, हर्ष तिवारी जिला सदस्य कार्यकारिणी, बबलू थपलियालरू जिला सदस्य कार्यकारिणी, सुरेश भारद्वाज जिला सदस्य कार्यकारिणी आदि प्रमुख रहे। मंच का सफल संचालन बृजेन्द्र हर्ष द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!