Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 30,836 लोग ठीक हो गए जबकि 302 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले 6 जून को देश में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा आए थे। 6 जून 2021 को कोरोना के कुल 1 लाख 636 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोरोना के कुल 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के अब तक कुल 3,52,26,386 मामले सामने आ चुके हैं। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है। इसके अलावा 3,43,71,845 कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 15,13,377 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 6 जनवरी तक कुल 68,68,19,128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में आ रहे सबसे ज्यादा केस

विदित रहे कि गुरुवार को महाराष्ट्र में 36,265 नए मामले सामने आए थे। राजधानी मुंबई में ही कोरोना के 20,181 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा केस सामने आए। गुरुवार को इस राज्य में कोरोना के 15,421 नए मामले सामने आए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। राजधानी कोलकाता में ही कोरोना के 6,569 मामले सामने आए हैं। 

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 31 हजार 498 तक पहुंच गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर बढ़कर 15.34 हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!