Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

छह लाख के पार पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या

Chardham Yatra: डेढ़ माह में छह लाख के पार पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की बात करें तो यात्रा शुरू होने के डेढ़ माह बाद यात्रियों की संख्या अब तक छह लाख के पार पहुंच चुकी है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से धीमी पड़ी हुई है। मगर, चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की बात करें तो यह संख्या अब तक छह लाख के पार पहुंच चुकी है। चारधाम यात्रा को शुरू हुए दो माह का समय भी पूरा नहीं हुआ है, जिससे यात्रियों की यह संख्या एक अच्छी संख्या कही जा सकती है।

इस वर्ष सात मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया था। नौ मई को केदारनाथ धाम व दस मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने शुरूआत में ही तेजी पकड़ ली थी। करीब डेढ़ माह तक चारधाम यात्रा में गति बरकरार रही और प्रतिदिन औसतन दस से 11 हजार श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे।

चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के माध्यम से औसतन डेढ़ सौ वाहन प्रतिदिन यात्रा पर रवाना हुए और यह क्रम यात्रा शुरू होने के बाद करीब एक माह तक जारी रहा। अब पिछले करीब दो सप्ताह से चारधाम यात्रा धीमा पड़ने लगी।

दो सप्ताह पूर्व तक जहां प्रतिदिन दस से बारह हजार के औसत से यात्री चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे थे, वहीं अब यह संख्या करीब आधी यानी छह हजार रह गई है। हालांकि अभी तक मौसम भी चारधाम यात्रियों का पूरा साथ दे रहा है। अभी तक कहीं भी चारधाम यात्रा में मौसम की वजह से बड़ा व्यवधान नहीं आया है।

यात्रियों की संख्या में अचानक हुई कमी से परिवहन व्यवसाय व यात्रा से जुड़े अन्य व्यवसाय काफी हद तक प्रभावित होने लगे हैं। संयुक्त रोटेशन की जहां शुरूआती दौर में औसतन डेढ़ सौ बसें यात्रा पर रवाना हो रही थी, वहीं अब यह संख्या घटकर 20-30 रह गई है।

अब तक की यात्रा की बात करें तो वर्ष 2013 की आपदा के बाद यह पहली बार हुआ जब दो माह पूर्ण होने से पहले ही यात्रियों की कुल संख्या छह लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। सोमवार सायं तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या छह लाख तीन हजार 721 पहुंच चुकी थी।

चारधाम यात्रा में इस तरह बढ़े आंकड़े 

तिथि—————————–आंकड़ा

15 मई———————–एक लाख पार

23 मई———————–दो लाख पार

28 मई———————–तीन लाख पार

05 जून———————–चार लाख पार

12 जून———————–पांच लाख पार

24 जून———————–छह लाख पार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!