Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

देवभूमि उत्तराखंड की राष्ट्रीय नदी गंगा के विभिन्न घाटों पर अब महिलायें भी करेंगी गंगा आरती

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय नदी गंगा के विभिन्न घाटों पर आने वाले दिनों में महिलायें भी गंगा आरती कराती नजर आएंगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) का उद्देश्य गंगा के उद्गम स्थल गोमुख से लेकर गंगासागर तक के सभी घाटों पर माँ गंगा की आरती को वृहद स्वरूप देने का है। इसी के अंतर्गत गंगा वाले राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार व बंगाल के चयनित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। 16 जून से ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में होने वाले प्रशिक्षण के लिए पहली बार उत्तराखंड की चार महिलाओं को भी चयनित किया गया है।

हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज समेत सभी प्रमुख स्थलों में गंगा घाटों में आरती की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस बीच राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए एनएमसीजी के नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में गंगा घाटों का निर्माण हुआ है। इस सबको देखते हुए एनएमसीजी का प्रयास है कि इन सभी घाटों पर मां गंगा की आराधना हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी घाटों में गंगा आरती की संकल्पना को अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें मातृशक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। कुछ समय पहले एनएमसीजी ने गंगा से लगे सभी मंदिरों में गंगा भोग प्रसाद की शुरुआत की थी। इसमें भी इस बात पर जोर है कि इन मंदिरों में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किसी एक उत्पाद को प्रसाद का हिस्सा बनाया जाए।

इसकी शुरुआत भी उत्तराखंड के ऋषिकेश से हुई थी। यही नहीं, गंगा आरती के दृष्टिगत चयनित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की शुरुआत भी देवभूमि से ही हुई है। गंगा आरती प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी पूरन चंद्र कापड़ी के अनुसार गंगा को आमजन से जोड़ने की पहल के तौर पर ही घाटों पर गंगा आरती पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर पुरुष तो आरती करते हैं, लेकिन अब इसमें महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है। पूरन चंद्र कापड़ी ने बताया कि 16 जून से ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में होने वाले प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार के 30 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इनमें उत्तराखंड की चार महिलाएं जयंती थपलियाल व सुनीता सेमवाल (चमोली), पुष्पा देवी व कमला (हरिद्वार) भी शामिल हैं।

बंगाल के प्रतिनिधि अगले प्रशिक्षण में शामिल होंगे। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में इन राज्यों के 30 प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हुआ था। कापड़ी के अनुसार प्रशिक्षण में मां गंगा की आरती, विधि-विधान, ड्रेस कोड समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद इनकी सहभागिता और मार्गदर्शन में आरती होगी। अपने-अपने क्षेत्र में ये विधि-विधान के साथ आरती करवाएंगे। उत्तराखंड की प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं हरिद्वार व चमोली जिलों में स्थित गंगा घाटों में यह जिम्मेदारी निभाएंगी। इस पहल से महिलाओं को सीधे-सीधे गंगा संरक्षण से जोड़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगा और उसकी सहायक नदियों पर बने घाटों में आरती पर विशेष जोर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल में उत्तरकाशी और टनकपुर के भ्रमण के दौरान माँ गंगा की आराधना की थी। इसके पीछे संदेश यही है कि सभी लोग गंगा समेत अन्य नदियों के संरक्षण से जुड़ें। यही उद्देश्य एनएमसीजी का भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!