Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

अब इस कांग्रेसी ने की PM Narendra Modi की तारीफ, कहा- गांधीवादी नीतियों को अपनाया

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं की पार्टी लाइन से अलग बयानबाजियां थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब केरल में कांग्रेस नेता एपी अब्दुल्लाकुट्टी (AP Abdullakutty) ने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने गांधीवादी नीतियों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते वक्त हमें सबसे गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखना चाहिए। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे स्पष्ट रूप से लागू किया है। पिछले पांच वर्षों में 9.15 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ है जबकि पांच से छह करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया है। गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई नीतियों के कारण ही नरेंद्र मोदी एक नायक के तौर पर उभरे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ वाले बयान के बाद कांग्रेस ने अब्दुल्लाकुट्टी से स्पष्टीकरण मांगा है।  अपने फेसबुक पोस्‍ट में अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा है कि मोदी की सफलता का सूत्र यह है कि उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपनाया है।  ‘नरेंद्र मोदी की शानदार जीत’ शीर्षक वाले लेख में कांग्रेस नेता ने कहा कि इस जीत से केवल विपक्ष ही नहीं भाजपा के लोग भी हैरान हैं। चाहे वह स्वच्छ भारत अभियान हो या उज्ज्वला योजना, गरीबों को ध्‍यान में रखकर बनाई गई नीतियों के कारण ही भाजपा को लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है।

अब्दुल्लाकुट्टी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि महात्मा गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा था कि जब आप नीतियां बनाते हैं तो आपको गरीब का चेहरा याद रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्‍मा गांधी की इस सीख को सटीक तरीके से अपनाया है। ऐसा नहीं है कि अब्दुल्लाकुट्टी ने प्रधानमंत्री की पहली बार तारीफ की है। इससे पहले उन्‍हें साल 2009 में मोदी की तारीफ के लिए माकपा से निकाल दिया गया था। तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। बाद में अब्दुल्लाकुट्टी कांग्रेस में शामिल हो गए। साल 1999 और 2004 में कन्नूर से सांसद चुने गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!