Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

अब दिल्ली पुलिस के जवान भी करेंगे सड़कों पर घायल हुए लोगों का इलाज

300 कर्मियों को किया गया ट्रेंड 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अगस्त 2023, दिल्ली-एनसीआर। सड़कों पर घायल हुए लोगों का उपचार अब दिल्ली पुलिस के जवान भी करेंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस के 300 कर्मियों को चिकित्सीय सुविधा में ट्रेंड किया है। यह पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पीड़ित के मर्ज को पहचान कर प्राथमिक उपचार देंगे। ऐसा करने से पीड़ित की जान बचाई जा सकेगी। दिल्ली में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से कई मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें बचाया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर पीड़ित को सिर में चोट, हार्ट अटैक, गर्दन और रीड की हड्डी में फैक्चर व अन्य दिक्कत आती है। ऐसे में दुर्घटनाओं में पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचने से ज्यादा पहले कुछ मिनटों में प्राथमिक उपचार की जरूरत होती है। ऐसी दुर्घटनाओं में स्वास्थ्य कर्मी से पहले पुलिसकर्मी पहुंचते हैं, जो इनकी जान बचाने में आम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग ने 300 पुलिसकर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी। इस बारे में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को कैसे उठाना है, गर्दन के पास लगी चोट पर क्या करना है, मरीज को दिल का दौरा पड़ा है, ब्रेन में कोई क्लॉट बना है, इसकी पहचान कैसे करनी है, इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही उन्हें अन्य जानकारियां भी दी हैं। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर पहले पुलिस पहुंचती है, यदि वह मरीज को प्राथमिक उपचार या स्थिर कर पाते हैं तो कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

दिल्ली में हर साल हजारों दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें से काफी दुर्घटनाओं में मरीज की मौत हो जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 2021 में कुल मौतों का आंकड़ा 1242 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा संख्या मोटरसाइकिल सवार और पैदल यात्रियों की होती है। कुल दुर्घटनाओं में 43 फीसदी मोटरसाइकिल सवार और 42 फीसदी पैदल यात्रियों की संख्या होती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चलाए गए बेसिक लाइफ सपोर्ट स्किल प्रोग्राम में 450 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी, एमबीबीएस और नर्सिंग स्टूडेंट को जानकारी दी गई।

इस ट्रेनिंग में सीपीआर देना, आंतरिक चोट को कम करने के लिए उठाने का तरीका, सिर में क्लॉटिंग की पहचान करना सहित अन्य की जानकारी देने के साथ मरीज को स्थिर करने के बारे में बताया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!