Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

सिलक्यारा सुरंग को भेदने के लिए अब हैदराबाद से आने वाले प्लाटमा कटर पर टिकी निगाहें

फंसे मजदूरों की रिहाई में अड़चनों की चट्टान

आगर मशीन खराब, शाम तक जॉलीग्रांट पहुँचेगा प्लाटमा कटर

मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस से साझा की वस्तुस्थिति कहा, “सभी विकल्पों पर हो रहा काम

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, उत्तरकाशी। तेरह दिन से फंसे मजदूरों की “रिहाई” में अड़चनों की चट्टान ने बेचैनी के ग्राफ को कई गुना बढ़ा दिया है। दिल्ली/दून/एक्सपर्ट नये-नये विकल्पों के साथ माथापच्ची में जुटे हैं। बीते 12 नवंबर से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कवायद मंजिल तक नहीं पहुँच पायी है। शुक्रवार को ड्रिलिंग कर रही आगर मशीन के खराब होने के बाद शनिवार को कोई प्रगति नहीं हुई। आज सीएम धामी ने मौजूद मीडिया को अद्यतन स्थिति से वाकिफ कराया। उन्होंने कहा कि आगर मशीन में शुक्रवार को खराबी आ गयी।

अब इस आगर मशीन के खराब होने के हैदराबाद से प्लाटमा कटर मंगाया जा रहा है। यह कटर शनिवार की सांय जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुँचेगा। इसके बाद यह कटर सिलक्यारा सुरंग तक पहुँचाया जाएगा। आगर मशीन के खराब होने कर बाद 47 मीटर तक पहुँच चुके पाइप को वापस खींचते हुए कटर से मलबा काटा जाएगा। यह कटर 1 घण्टे में 5 मीटर तक मलबा काट देगा। सीएम की प्रेस के बाद यह साफ हो गया कि मजदूरों की सुरंग से ‘रिहाई’ में अभी और समय लगेगा। चूंकि, अभी तक लगभग 48 मीटर तक मलबा साफ किया गया है। लगभग 25 मीटर की और खुदाई करनी है।

इस बीच,जीपीआर सर्वे के लगभग 5 मीटर तक कोई बाधा नहीं आने की बात पर भी सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार की सांय को अधिकारियों ने जीपीआर सर्वे के इस तथ्य को मीडिया के साथ साझा भी किया था। लेकिन इसके ठीक बाद आगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू होते ही अवरोधों का सामना करना पड़ा। और मशीन ने काम करना बंद कर दिया। यह मसला सीएम की प्रेस में भी उठा। सीएमने कहा कि अब प्लाटमा कटर आने के बाद तेजी से ड्रिलिंग होगी। इसके अलावा अन्य पांच विकल्पों परभी काम जारी है।

सीएम धामी ने बताया कि सुरंग में फंसे गब्बर सिंह व अन्य मजदूरों के साथ उनकी बात हुई है। और सभी के हौसले बुलंद है। उन्हें भोजन व अन्य वस्तुएं भेजी जा रही है।

बहरहाल, शनिवार को मिले आधिकारिक इनपुट में बाद मजदूरों के परिजन खासे बेचैन नजर आए। शनिवार को मीडिया भी विशेष तौर पर अलग मूड में दिखा। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए शनिवार, 26 नवंबर पर सभी की नजरें टिक गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!