Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कर्मचारियों को नोटिस पर समन्वय समिति के तेवर तल्ख, दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। सरकारी विभागों में कर्मचारियों को निजी तौर पर भेजे जा रहे नोटिस को लेकर उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति ने अब सख्त तेवर अपना लिए हैं। समिति ने सरकार पर कर्मचारियों के उत्पीड़न  और वायदाखिलाफी का आरोप लगाया। इसे कर्मचारियों की एकजुटता तोड़ने  की साजिश भी बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों का उत्पीड़न  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समन्वय समिति के संयोजक मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई विभागों में कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस थमाए जा रहे हैं और अनावश्यक विभागीय दबाव बनाया जा रहा है। 31 जनवरी को आंदोलन के दिन कर्मचारियों की वित्त मंत्री के साथ हुई वार्ता में आश्वासन मिला था कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के आंदोलन से डरी हुई है। इसलिए सुनियोजित तरीके से कर्मचारियों की एकता तोड़ने की साजिश कर रही है। 31 जनवरी का वेतन आहरित न होने पर भी रोष जताया।

संयोजक मंडल ने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों का उत्पीड़न जारी रहा तो समिति आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक में संयोजक मंडल के सदस्य, दीपक जोशी, नवीन कांडपाल, ठाकुर प्रहलाद सिंह, संतोष रावत, सुनील दत्त कोठारी, राकेश जोशी उपस्थित थे।

कर्मचारियों ने किया आंदोलन स्थगित 

राज्य कर्मचारियों का आज होने वाला आंदोलन स्थगित हो गया है। आतंकी हमले व मुठभेड़ में शहीद हुए दून के दो मेजर व एक जवान के शोक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि, आंदोलन की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

समन्वय समिति की बैठक में संयोजक मंडल ने कहा कि 24 फरवरी को समस्त जिलों में डीएम को ज्ञापन सौंपो कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसमें डीएम के माध्यम से सीएम को दस सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया जाना था।

वर्तमान में प्रदेश में शहीदों की शहादत पर प्रदेशवासी गम में हैं। इसीलिए समन्वय समिति ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया है। संयोजक मंडल ने कहा कि समिति आंदोलन की तिथि पर जल्द फैसला लेगी।

बता दें कि समन्वय समिति के आह्वान पर प्रथम चरण में 12 व 13 फरवरी को बाहों में काली पट्टी बांधकर, द्वितीय चरण में 15 फरवरी को कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया था। अब तृतीय चरण में 24 फरवरी को डीएम को ज्ञापन सौंपे कार्यक्रम प्रस्तावित था।

25 से अनशन शुरू करेंगे ऊर्जा निगम के कर्मी

एसीपी, समयबद्ध वेतनमान, उपनल कर्मियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित ऊर्जा निगम कर्मी 25 फरवरी से अनशन कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ऊर्जा कर्मचारी तीनों निगमों में दो-दो दिन अनशन करेंगे। इसके बाद दो मार्च को बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

मोर्चा की ऊर्जा भवन में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रवक्ता दीपक बेनीवाल ने कहा कि वक्ताओं ने शासन व निगम प्रबंधन की वादाखिलाफी पर आक्रोश जताया। कहा कि परिवार नियोजन भत्ते पर शासन कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है। वही पदोन्नति पर निगम प्रबंधन दोहरा रवैया अपना रहा है। चहेतों को शिथिलीकरण का लाभ देकर पादेन्नति दी जा रही है, वहीं अन्य को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है।

कहा कि कर्मचारियों के छोटी-छोटी समस्याओं को ऊर्जा निगमों का प्रबंधन जानबूझ कर बड़ा बना रहा है। उन्होंने कहा कि नौ, 14 व 19 साल की सेवा पर एसीपी और समयबद्ध वेतनमान दिए जाने, उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, कर्मचारियों को पूर्व की भांति जीपीएफ पेंशन स्कीम देने, सातवें वेतन आयोग के सापेक्ष सभी भत्तों को पुनरीक्षित करने व तीनों निगमों में पदोन्नति की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलित हैं। जब तक  मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!