Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे : सातवीं बार मुख्यमंत्री बन कर रचेंगे नया इतिहास

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2020, सोमवार। नीतीश कुमार के शासन की शिल्प-शैली के आगे सियासत के सारे कीर्तिमान छोटे पड़ने जा रहे हैं। सोमवार को राजभवन में जैसे ही नीतीश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपनी जिम्मेवारियों की अवधि का विस्तार करेंगे, वैसे ही राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। देश में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकार्ड अभी तक सिर्फ गोवा के मुख्‍यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे  के पास है। राणे 1980 से 2007 के बीच अलग-अलग समय में सात बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी समेत चार दलों के साथ बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बनाने जा रहे नीतीश कुमार इस मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकी जयललिता को पीछे छोड़ देंगे। वर्ष 2016 में निधन से पहले तक जयललिता अलग-अलग समय में कुल छह बार मुख्यमंत्री रहीं थीं। उक्त दोनों नेताओं के अलावा देश का कोई भी नेता किसी भी राज्य में इतनी अधिक बार मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी नहीं संभाल सका है।

हालांकि, लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड देश में कई नेताओं के पास है। सिक्किम में पवन चामलिंग, पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु, अरुणाचल प्रदेश में जियांग अपांग, त्रिपुरा में मानिक सरकार और दिल्ली में शीला दीक्षित के नाम पर ये रिकार्ड हैं। बिहार में भी नीतीश कुमार से ज्यादा समय तक श्रीकृष्ण सिंह मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं।

केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने पहली बार वर्ष 2000 में तीन मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, तब एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत नहीं था। लिहाजा मात्र सात दिनों के भीतर उन्हें 10 मार्च को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद वह फिर दिल्ली की राजनीति में लौट गए। दोबारा नीतीश कुमार 2005 में बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी की और 24 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार उनकी पारी लंबी चली। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया और 2010 के आम चुनाव में पहले से ज्यादा सशक्त बनकर लौटे। तीसरी पारी के रूप में 26 नवंबर 2010 को सीएम पद की शपथ ली। यह पारी उनकी 17 मई 2014 तक चली।

लोकसभा चुनाव में शिकस्त की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए नीतीश ने अपने ही दल के जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया और खुद संगठन में ध्यान लगाया। हालांकि, उत्तराधिकारी के अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के चलते नीतीश को सरकार में लौटना पड़ा। सियासी उठापटक के बीच नीतीश ने 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पारी 19 नवंबर 2015 तक चली। आम चुनाव में नीतीश के चेहरे पर बिहार ने फिर भरोसा किया और जनता दल यूनाइटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस के गठबंधन को जीत दिलाई। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश ने 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार शपथ ली। इसी बीच आरजेडी से संबंधों में खटास के चलते 26 जुलाई 2017 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 27 जुलाई 2017 को बीजेपी के साथ नीतीश ने छठी बार मुख्यमंत्री बने और 15 नवंबर 2020 तक बने रहे। अब सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में सातवीं बार उनकी शपथ देश में नया इतिहास बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश तीन बार 2006, 2012 और 2018 में लगातार विधान परिषद के सदस्य भी चुने गए।

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री का कार्यकाल 

  • 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक
  • 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक
  • 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक
  • 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक
  • 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक
  • 27 जुलाई 2017 से 15 नवंबर 2020 तक
  • 16 नवंबर 2020 से सातवीं पारी जारी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!