Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागस्वास्थ

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन के लिए निक्षय मित्रों को किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 मार्च, 2023, रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में विश्व क्षय दिवस पर विभिन्न 48 स्थानों पर गोष्ठियों व टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन के लिए निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅo एचसीएस मर्तोलिया के निर्देशन में जनपद में विश्व टीबी दिवस के तहत यस, वी केन इंड टीबी थीम पर अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत दशज्यूला कांडई क्षेत्र के अंतर्गत बिजराकोट, ऊखीमठ ब्लाक के अंतर्गत मक्कूमठ, जखोली ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी बुढना व सभी 44 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में समुदाय स्तर पर क्षय उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

बिजराकोट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षय रोग से प्रभावित होने वाले शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक पहलुओं पर चर्चा की गई। डीपीसी मुकेश बगवाड़ी ने 2 सप्ताह से अधिक खाँसी बुखार आने पर संबंधित व्यक्ति से निकटवर्ती चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार नियमित रूप से निर्धारित समय तक किया जाना जरूरी है। टीबी का इलाज कभी भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, टीबी का इलाज बीच में छोड़ने पर टीबी का खतरनाक रूप ड्रग रेजिस्टेंस टीबी हो सकती है, नियमित उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है।

बताया कि पंजीकृत टीबी रोगी को नियमिति रूप से दवाई खाने पर प्रत्येक माह पोषाहार भत्ता के रूप में उपचार अवधि तक पांच सौ रूपए दिया जाता है। साथ ही क्षय रोगी को दवा खिलाने वाले ट्रीटमेंट सपोर्टर को भी एक हजार एवं पांच हजार रूपए दिया जाता है।

इस अवसर पर क्षय रोग के उन्मूलन के लिए निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया व लोगों से निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग उन्मूलन के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की गई। प्रधान सुरेंद्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप पूर्व प्रधान जयदल बिष्ट द्वारा ग्राम सभा को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए क्षय उन्मूलन के सामुदायिक सहभागिता को बढाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित हेल्थ कैंप में 57 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई। कार्यक्रम में डाॅo वाजिद अली, जशोदा देवी, विजेंद्र गुसाईं, सतीश नौटियाल आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन सेमवाल ने किया।

वहीं, जखोली ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी बुढना में क्षय रोग उन्मूलन पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 95 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कक्षा नौ की छात्रा बिंदु पंवार ने प्रथम, कक्षा नौ की छात्रा अंजली कंडवाल ने द्वितीय तथा कक्षा 11 के उपेंद्र शाह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सम्बन्धित खबर, अवश्य पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/lets-do-our-bit-to-make-a-tb-free-india/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *