Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम मजबूती के साथ उतरेगी

मेजबान न्यूजीलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज को 2-0 से कीवी टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार 11 फरवरी को माउंट मॉन्गनुई में खेला जाना है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम भारत का वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया करना चाहेगी और टी20 सीरीज में 5-0 से मिली मात का हिसाब चुकता करना चाहेगी। इसी कड़ी में तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम और भी मजबूती मिल गई है।

दरअसल, न्यूजीलैंड टीम में 3 दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो गई है, जिनमें टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन का नाम भी शामिल है। केन विलियमसन आखिरी टी20 और पिछले दो वनडे मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अब कीवी टीम और भी मजबूत हो गई है। विलियमसन के अलावा लेग स्पिन ईश सोढ़ी और तेज गेंजबाज ब्लेक टिकनेर की भी टीम में वापसी हो गई है। केन विलियमसन का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय है, जबकि ईश सोढ़ी भी अंतिम ग्यारह में जगह पा सकते हैं, जो इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलकर आए हैं।

कोच ने की फील्डिंग

बता दें कि केन विलियमसन की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम ने संभाली और सीरीज के पहले दो वनडे मैच जिताकर मेजबानों की सीरीज जिता दी। पिछले मैच में न्यूजीलैंड टीम के लिए एक ऐसा मौका भी आया जब फील्डिंग कोच ल्यूक रोंची को मैदान पर फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा था। ऐसा इसलिए था, क्योंकि सैंटनर को पेट में दिक्कत हुई थी और टिम साउदी पहले से ही फ्लू के शिकार थे। इनके अलावा केन विलिमयसन भी कंधे की चोट से परेशान थे। ऐसे में कोच को फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरना पड़ा था।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है 

मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन(कप्तान), रोस टेलर, टॉम ब्लंडेल, टॉम लैथम(विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कोलिन डिग्रैंडहोम,  मार्क चैंपमैन, टिम साउदी, काइल जैमीसन, हामिश बेनेट, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेर टिकनेर और स्कॉट कुग्लाइन

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!