Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
खेल-जगत

न्यूजीलैंड को मिला 348 रनो का लक्ष्य, अय्यर ने टोका शतक

भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 348 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 4 ओवर में बिना विकेट खोए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रीज पर मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स हैं।  

इस मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (103) के शतक, केएल राहुल (नाबाद 88 रन) और विराट कोहली (51) के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के खोकर 347 रन बनाए।

भारतीय पारी, अय्यर का शतक

भारतीय टीम के लिए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। यो दोनों ही बल्लेबाज अपना पहला वनडे मैच खेलने उतरे थे। भारत को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा जब वो विकेट के पीछे टॉम लेथम द्वारा 20 रन से स्कोर पर कैच किए गए। भारत का दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा 32 रन के स्कोर पर वो टिम साउथी की गेंद पर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 58वां अर्धशतक जड़ा। 61 गेंदों में 6 चौकों की मदद से उन्होंने 50 रन बनाए। हालांकि, 51 रन के निजी स्कोर पर वे ईश सोढ़ी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद पारी को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने संभाला। इसी बीच श्रेयस अय्यर ने 101 गेंदों में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। हालांकि, 103 रन के स्कोर पर वे आउट हो गए।

केएल राहुल ने इस मैच में तूफानी फिफ्टी पूरी की और वे 64 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा भारत की ओर से केदार जाधव भी 26 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम की ओर से टिम साउदी ने 2, कोलिन डिग्रैंडहोम और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।

भारत का प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन 

मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम लेथम (कप्तान, विकेटकीपर), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डि ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, हेमिश बेनेट

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!