Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार इस साल 15 अगस्त को लहराएगा भारतीय तिरंगा झंडा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2020, मंगलवार। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार इस साल 15 अगस्त (Independence Day 2020) को भारतीय तिरंगा झंडा लहराएगा। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) की तरह से तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

संगठन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रंधीर जायसवाल इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। एफआइए ने कहा है कि टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराए जाने के साथ ही हर साल की तरह इस बार भी 14 अगस्त को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को नारंगी, सफेद और हरे रंग की लाइटों से रोशन किया जाएगा।

संगठन ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा झंडा फहराना भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती देशभक्ति का प्रतीक है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन इस साल अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। प्रवासियों के सबसे बड़े संगठनों में से एक एफआईए की स्थापना साल 1970 में की गई थी।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख रहे रमेश पटेल की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी, जिसके बाद जुलाई में अंकुर वैद्य को एफआईए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 40 साल के वैद्य लंबे समय से एफआईए से जुड़े हुए हैं और वर्ष 2014 से प्रवासी संगठन के अध्यक्ष भी रहे। वैद्य सबसे कम उम्र के बोर्ड के सदस्य होने के साथ साथ सबसे कम उम्र में अध्यक्ष पद संभालने वाले भी बन गए हैं।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास 15 अगस्त को एक वर्चुअल स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ भारत के दोस्तों को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि एफआईए हर साल अगस्त में भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडिया डे परेड का भी आयोजन करता है। इसमें शीर्ष अमेरिकी राजनीतिक नेताओं, कानूनविदों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ भारत की मशहूर हस्तियां परेड में भाग लेती हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण परेड इस वर्ष परेड आयोजित नहीं की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!