Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

सनी देओल की ‘गदर 2’ का नया पोस्टर रिलीज, 11 अगस्त को सिनेमा घरों में दस्तक देगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 जुलाई 2023, मुंबई। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है। अब निर्मााओं ने गदर 2 का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सनी और उत्कर्ष शर्मा की झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर में दोनों एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां गदर भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी थी, वहीं गदर 2 की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित होगी, जिसे पहले भाग के खत्म होने के 17 साल बाद सेट किया गया है। गदर का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। गदर 2 का निर्देशन भी अनिल ने संभाला है। निर्माताओं ने बीत दिन गदर 2 का ट्रेलर जारी किया था, जिसमें सनी ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

गदर 2 के निर्माताओं ने बहुत पहले प्रमोशन शुरू कर दिया था। पहले ओरिजनल फिल्म को झाड़-पोंछकर को दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म की वीडियो क्वालिटी को चमकाया गया। माहौल बनने लगा तो फिल्म से जुड़ीं दूसरी जानकारियां देनी शुरू कीं।निर्देशक अनिल शर्मा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गदर 2 हल्ला मचा सके, ताकि दूर-दूर तक इसकी रिलीज को लेकर चर्चा हो। अब जल्द ही एक समारोह रखा जाएगा, जहां फिल्म के सभी गायक लाइव गाने गाएंगे।

गदर 2 का पहला पोस्टर 26 जनवरी, 2023 को रिलीज किया गया था। इसी के साथ सनी ने इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया था।पोस्टर के साथ सनी ने लिखा था, हिन्दुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था… और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस हम दो दशक बाद बॉलीवुड का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। गदर: एक प्रेमकथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल ने ही किया था।

फिल्म में सनी, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में दिखे थे।इसकी गिनती बॉलीवुड की शानदार और यादगर फिल्मों में होती है। यह 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है।इसमें दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम लड़की और एक पंजाबी लड़के का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। यह फिल्म पर देखी जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!