Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून अंतर्गत आज 7 नए कन्टेनमेंट जोन घोषित किये गए, 3 क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन से हुए मुक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2021, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी नामित किए है, जिनमें महाप्रबन्धक उद्योग शिखर सक्सेना को प्रभारी ऑक्सीजन मैनजेमेंट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिह एवं पंचायतीराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार को प्रभारी अधिकारी सरकारी एवं निजी चिकित्सालय/फैसिलिटी मैनेजमेंट, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी एवं उप निदेशक डेयरी अनुराग मिश्रा को प्रभारी कन्ट्रोलरूम, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ दिनेश चैहान को प्रभारी अधिकारी होम आईसोलेशन नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 15-बी इन्दर रोड (मन्दिर के सामने), परिजात एन्कलेव बद्रीपुर, वृन्दावन विहार बालावाला, ए-ब्लाक पीसीएस कालोनी रिंग रोड, तिब्बतन काॅलोनी डिक्लिंग सहस्त्रधारा रोड, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजमति निवास वुड स्टाॅक स्कूल बाईपास रोड एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम विधोली में वूड स्टाॅक हाॅस्टल के निकट में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त सात क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत हरियाली एन्कलेव, लोअर नत्थनपुर, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सहसपुर वार्ड नम्बर-3 तथा मुख्य बाजार सहसपुर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप उक्त तीनों क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सकीय व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्षेत्रों में 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया तथा किसी भी व्यक्ति में कोराना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर तीनों क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी निंयत्रण हेतु वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सैम्पलिंग बढ़ाने के साथ ही 10 हजार सैम्पलिंग प्रतिदिन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को सम्बन्धित लैब के माध्यम से रसीद पर मोहर लगाई जाए, जिससे उनका पूर्ण विवरण सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अनुमति प्राप्त लेबों द्वारा प्रतिदिन संक्रमित व्यक्तियों का डाटा अपलोड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए सुभारती में 210 बैड तथा 20 आईसीयू, लेहमन में 30 बैड तथा 7 आईसीयू, तथा कालिन्दी में 30 बैड तथा 07 आईसीयू की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार होटल साॅलिटियर में पैड क्वारेंटिन सेन्टर तथा होटल द्रोण में मेडिकल स्टाॅफ के रहने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर में बैड, आईसीयू तथा ऑक्सीजन बैड स्थापित कर दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे कैलाश चिकित्सालय से वार्ता कर कोविड केयर सेन्टर के साथ ही अटैच चिकित्सालय भी संचालित करवायें और एच.आई.एच.टी. व महन्त इन्दिरेश अस्पताल में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के उपचार हेतु बैड बढ़ाने जाने हेतु समन्वय स्थापित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में आक्सीजन बैड 294, आईसीयू बैड 54 तथा सामान्य बैड 458 रिक्त हैं।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों को कोविड संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे उपायों/कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा कन्टेंनमेंट जोन में प्रभावी सर्विलांस कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मास्क व सामाजिक दूरी का अनिवार्यतः पालन कराया जाए तथा इसके लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जायें। उन्होंने कहा कि मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध करते हुए कहा संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए मास्क एवं सामाजिक दूरी महत्वपूर्ण हथियार है इसलिए बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करते हुए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इस इसके लिए प्रेरित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!