Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे कम मामले

  • कोरोना वायरस से मौत और सक्रिय मामले भी घटे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले बीते दो दिनों से कम होते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 204 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 41 हजार 511 रिकवरी हुईं और 373 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। ये राहत देने वाली बात है कि पिछले 24 घंटों में नए मामले और मौतें घटी हैं, तो रिकवरी दर बढ़ी है। भारत में पिछले 24 घंटे में नए कोरोना मामलों में 20 फीसद से ज्‍यादा कमी आई है। इस दौरान देश में कोरोना वायरस की 54 लाख 91 हजार 647 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51 करोड़ 45 लाख 268 पहुंच गया है।

भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 19 लाख 98 हजार 158 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक कुल 3 करोड़ 11 लाख 80 हजार 968 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्‍या 3 लाख 88 हजार 508 है। अब तक देश में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 4 लाख 28 हजार 682 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामले कम हो रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे केरल में स्थिति सुधरती नजर नहीं आ रही है। रविवार को कम जांच होने के चलते सोमवार को नए मामलों में तो कमी आई, लेकिन केरल फिर भी आधे से अधिक मामले पाए गए। हालांकि, राज्य में मृतकों की संख्या सौ से नीचे आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंक़़डों के मुताबिक, सक्रिय मामलों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई और एक्टिव केस चार लाख के नीचे आ गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज 147 दिनों में कोरोना वायरस के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अब 3,88,508 हैं, जो 139 दिनों में सबसे कम हैं। दरअसल, भारत में कई मोर्चों पर कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने के लिए जंग लड़ी जा रही है। एक तरह शारीरिक दूरी और मास्‍क लगाने को लेकर केंद्र सरकार लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, दूसरी ओर ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को वैक्‍सीन लगाने लगाने का अभियान जारी है। बीते 24 घंटों में भी 54,91,647 वैक्सीन लगाई गई हैं।

इधर, कोरोना जांच पर भी विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के लिए 15,11,313 सैंपल टेस्ट किए गए। बता दें कि अब तक कुल 48,32,78,545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!