Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

बच्चों को लंच में कभी खाने को न दें ये 5 चीजें, वरना भविष्य में कई बीमारियों का बढ़ जाएगा खतरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2023, गुरुवार, देहरादून। बच्चे अक्सर खाना खाने में नखरे करते नजर आते हैं। उन्हें पौष्टिक खाना खाने से ज्यादा टेस्टी और अनहेल्दी फूड खाना ज्यादा पसंद होता है। हालांकि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि उन्हें स्वस्थ भोजन खिलाया जाए। कई बार माएं बच्चों की खुशी के लिए उन्हें लंच में कुछ ऐसे फूड आइटम्स दे देती हैं, जिनसे उनके स्वास्थ्य पर सिर्फ बुरा प्रभाव ही पड़ेगा. अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा हमेशा हेल्दी और एक्टिव रहे और उसका शारीरिक और मानसिक विकास भी अच्छी तरीके से हो, तो भूलकर भी ये पाँच चीजें उनको लंच में खाने को न दें।

1. मैगी या नूडल्स: कई बार ऐसा देखा गया है कि जल्दी-जल्दी लंच बनाने की कोशिश में कई मायें अपने बच्चों को मैगी या नूडल्स दे देती हैं. मैगी या नूडल्स दोनों ही चीजें मैदे से बनी होती है, जिनसे कोई पोषण नहीं मिलता, हाँ लेकिन सेहत को नुकसान जरूर पहुंचता है।

2. बचा हुआ बासी खाना: बच्चों को सुबह उठकर जल्दी स्कूल जाना होता है. कई बार माएं समय पर नहीं उठ पातीं, इसलिए वो रात का बचा हुआ बासी खाना लंच में पैक करके दे देती हैं. सर्दी के मौसम में तो एक बार को खाना फिर भी सही रह सकता है, लेकिन गर्मी में ऐसी गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. क्योंकि गर्मी के कारण बंद डिब्बे में खाना खराब भी हो सकता है और बच्चे नादान होते हैं, उन्हें समझ भी नहीं आएगा और वो खराब खाना खा लेंगे और फिर बीमार पड़ जायेंगे।

3. तला भुना खाना: मैगी, नूडल्स और बासी खाने के अलावा, बच्चों को लंच में तला भुना या फ्राई खाना भी नहीं देना चाहिए, जैसे- फ्रेंच फ्राइज या फिर आलू के चिप्स, पकौड़े आदि, ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसा भोजन करने से न सिर्फ वजन बढ़ेगा, बल्कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ सकता है।

4. प्रोसेस्ड मीट: डेली मीट, हॉट डॉग और सॉसेज जैसे ज्यादा प्रोसेस्ड मीट में सोडियम की अधिकता पाई जाती है. इसमें एडिटिव्स भी होते हैं. यही वजह है कि बच्चों को इन्हें लंच में नहीं देना चाहिए, क्योंकि ये भविष्य में कई बीमारियों का खतरा पैदा कर सकते हैं।

5. प्रोसेस्ड स्नैक्स: कुकीज, चिप्स या पैकेज्ड स्नैक्स जैसे प्रोसेस्ड स्नैक्स भले ही बच्चों को खाने में टेस्टी लगें, लेकिन माओं को ऐसे फूड आइटम्स बच्चों को लंच में नहीं देने चाहिए, क्योंकि इनमें नमक और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और तो और इनमें फैट भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!