Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमदेश

दोस्त संग मिलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 सितम्बर 2023, सोनीपत, हरियाणा। सोनीपत के गाँव मलिकपुर में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे ने दोस्त संग मिलकर चाचा की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी का दोस्त मृतक के भाई को जबरन बाइक पर बैठाकर गाँव में एक दुकान पर छोड़कर आ गया और धमकी दी थी कि दस मिनट में देख लेना क्या होता है। जब छोटा भाई घर पहुँचा तो देखा उनका भतीजा व उसका दोस्त बड़े भाई पर ईंट से हमला कर रहे थे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव मलिकपुर निवासी हरिओम ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह तीन भाई थी। जिसमें बड़े भाई धर्मराज का देहांत हो चुका है। उसके बाद भाई श्रीओम (52) व सबसे छोटा वह खुद है। वह रात को दस बजे अपने भाई श्रीओम के पास थे। उनका बड़े भाई धर्मराज के बेटे रोमी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रात को रोमी अपने दोस्त अमित के साथ उनके घर आया था।

उसने आते ही श्रीओम को उसकी जमीन को लेकर शिकायत देने पर मजा चखाने की धमकी दी थी। उनके भाई ने डीसी कार्यालय में रोमी के खिलाफ उनकी जमीन पर जबरन बिजाई करने की शिकायत दे रखी है। हरिओम ने बताया कि इस पर रोमी के दोस्त अमित ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। वह उसे बाइक पर बैठाकर गांव के राकेश की दुकान के पास छोड़ आया। इस दौरान उनका भतीजा रोमी उनके भाई श्रीओम के घर पर ही था। अमित ने उसे दुकान पर उतारने के बाद धमकी दी कि 10 मिनट देखो क्या होता है। इसके बाद वह वापस उनके भाई श्रीओम के घर की तरफ चला गया।

जिस पर अनहोनी की आशंका के चलते वह भी अपने घर की तरफ गए। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि रोमी व उसका दोस्त अमित उनके भाई श्रीओम के सिर ईंटों से वार कर रहे थे। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। उन्होंने देखा कि उनके भाई श्रीओम की मौत हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मुरथल थाना से पहुंचे एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!