Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

लापरवाही: मसूरी में अस्पताल की देहरी पर हुआ प्रसव

मसूरी। मसूरी के सरकारी सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह आठ बजे प्रसूता ने अस्पताल की देहरी पर ही बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि परिजनों के काफी शोर मचाने पर करीब आधे घंटे बाद स्टाफ और डाक्टर अस्पताल पहुंचीं। तब जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि हाड़ कंपाती ठंड में प्रसव होने से जच्चा और बच्चा दोनों की जान पर बन आई थी। उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का भी आरोप लगाया।

मसूरी से करीब चार किमी दूर खट्टा पानी निवासी महिला को शनिवार भोर से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, मगर वहां पर ताला लटका हुआ था। परिजन कविता और अंजलि ने बताया कि वह डाक्टर और अस्पताल स्टाफ को ढूंढते रहे, मगर कोई नहीं मिला। इस बीच प्रसूता ने अस्पताल के गेट पर ही बच्ची को जन्म दे दिया।

इसके बाद उन्होंने जच्चा-बच्चा को संभाला। हंगामा होने के करीब आधे घंटे बाद डाक्टर वहां पहुंचीं, तब जच्चा और बच्चा को भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह प्रसूता को लेकर शुक्रवार को भी अस्पताल आए थे, मगर डाक्टर ने कहा कि अभी डिलीवरी में समय है। इस पर वह घर लौट गए। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने पूर्व में प्रसूता को देहरादून ले जाने को भी कहा था।

डा. मोनिका श्रीवास्तव (सिविल अस्पताल) का कहना है कि जब रात में प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी तो उसी समय अस्पताल लाना चाहिए था। शनिवार सुबह जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत अस्पताल आकर जच्चा-बच्चा को भर्ती कर इलाज शुरू किया। अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है और न ही परिजनों को देहरादून जाने के लिए कहा गया था।

अस्पताल में नहीं है स्टाफ

सिविल अस्पताल मसूरी में स्टाफ का टोटा बना हुआ है। जबकि यहां पर आसपास के कई गांवों के लोग इलाज को पहुंचते हैं। अस्पताल में तीन महिला डाक्टर तैनात हैं। जिनमें एक अवकाश पर हैं। दूसरी महानिदेशक चिकित्सा के दफ्तर से अटैच हैं। जबकि शनिवार को डा. मोनिका ही उपलब्ध थीं। इसके अलावा सिर्फ एक नर्स की यहां तैनाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!