Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

देश में बीते 24 घंटे में करीब 18 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए, 100 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 हजार 711 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 100 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14 हजार 392 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं सात लाख 37 हजार 830 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 12लाख 10 हजार 799 मामले समाने आ गए हैं। वहीं  एक लाख 57 हजार 756 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस बढ़कर एक लाख 84 हजार 523 हो गया है। एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का  1.65 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट कुल मामलों का 96.95 फीसद है। डेथ रेट 1.41 फीसद है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 22 करोड़ 14 लाख 30 हजार 507 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। वहीं अब तक कुल दो करोड़ नौ लाख 22 हजार 344 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

सक्रिय मामलों में लगातार ब़़ढोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 94,115 सक्रिय मामले हैं। जबकि, पंजाब में भी इनकी संख्या पांच हजार को पार करते हुए 7164 पर पहुंच गई है। केरल में शनिवार को 2,791 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,517 लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में अब तक कुल 10.75 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 4,287 लोगों की जान भी जा चुकी है। तमिलनाडु में 562 नए मामले मिले हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंक़़डा 8.54 लाख और मृतकों की संख्या 12,517 हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!