Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन

पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह बने प्रस्तावक

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नामांकन पत्र के चार सेट रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे, जिनमें वे स्वयं, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह प्रस्तावक बने।

सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से आने वाले ओबीसी समुदाय (गाउंडर-कोंगु वेल्लालर) से ताल्लुक रखते हैं। वे 1998 में पहली बार सांसद बने और 2023 में झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और इससे पहले तेलंगाना व पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।

नामांकन से पहले गांधीजी को दी श्रद्धांजलि
नामांकन दाखिल करने से पहले सीपी राधाकृष्णन ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू और भाजपा नेता विनोद तावड़े भी उपस्थित रहे।

विपक्ष कल दाखिल करेगा नामांकन
वहीं, विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनाए गए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 21 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि है।

9 सितंबर को होगा चुनाव
उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को आयोजित होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 788 सांसद मतदान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!