Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन को देता है एक प्लेटफार्म, विद्यार्थियों को जीवन जीने का बताता है सही तरीका : रेखा आर्या

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी महिला छात्रों के लिए गणतन्त्र दिवस परेड (मध्य क्षेत्र) से पूर्व आयोजन में की शिरकत

विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है : रेखा आर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 नवम्बर 2023, हरिद्वार। आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुँची जहाँ प्रतिकुलपति चिन्मय पांड्या द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों और आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
बता दे कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर(मध्य क्षेत्र) का यह आयोजन कुल 9 दिनों तक चलेगा जिसका आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है। हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि “मैं नहीं, पहले आप”। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। इसके जरिये समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यो से आये प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ० चिन्मय पांड्या, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ) वी.एस. कबीर, कुलपति शरद पारधी सहित समस्त विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!