Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

“उत्तराखंड वीरों की भूमि है, चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले नहीं समझते : जेपी नड्डा

आकाश वाटिका, 7 फरवरी 2022, सोमवार, बागेश्वर। भजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। सरयू गोमती के संगम बगनाथ की धरती कुली बेगार आंदोलन के जन्मभूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आजादी के आंदोलन की भूमि कहा जाता है। भाजपा की विशेषता है कि चुनावी सभा में जब आते हैं तब दमभर के कहते हैं कि हमने विकास किया है, जबकि अन्य पार्टियां व्यक्ति व समाज को बांटने का काम करती हैं।

सोमवार को नुमाइशखेत मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। विधायकों को जिताकर कुर्सी पर बैठाने नहीं बल्कि आने वाले समय की विकास योजनाओं का खाका तैयार करने आए हैं। भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियां परिवार की पार्टी बनकर कर रह गईं।

जे.पीई. नड्डा ने कहा कि प्रधानम॔त्री मोदी ने जनधन खाते खोलकर भारत के गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। 1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। लेकिन गरीबों के खाते नहीं खुल पाए। 2014 तक केवल बैंकों में पौने तीन करोड़ खाते थे। जो अब 40 करोड़ है। करोनाकाल में इन खातों में पांच-पांच सौ रुपये डाले गए। उत्तराखंड के 26 लाख 83 हजार खातों में यह पैसा आया।

उन्होंने कहा कि चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को स्वच्छता के मायने समझ नहीं आते। 1966 में राम मनोहर लोहिया ने भारत की महिलाओं के खुले में शौच को लेकर मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ शौचालय पूरे देश में बनाए हैं। जिसमें पांच लाख 22 हजार उत्तराखंड में बने हैं। उज्ज्वला योजना से भारत में दस करोड़ सिलेंडर महिलाओं को मिले हैं। जिसमें तीन लाख 65 हजार राज्य की लाभान्वित होने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। 18 हजार गांवों को बिजली से जोड़कर 2.62 करोड़ परिवारों तक रोशनी पहुंचाई। वन रैंक वन पेंशन भाजपा की सरकार ने लागू किया। समूह ग व घ में सैनिक परिवार के लिए रोजगार की व्यवस्था दी। देश की रक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। नड्डा ने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट भारत के सैनिकों के पास नहीं थे। आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट विदेशों को भी निर्यात कर रहा है।

पहाड़ी क्षेत्र में रोपवे बनेंगे

नए बजट में पहाड़ी क्षेत्र में रोपवे बनेंगे। जबकि राज्य में चार स्थानों पर 60 किलोमीटर रोपवे बनने का काम प्रगति पर है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो गया है। टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का भी निर्माण होगा। नया उत्तराखंड खड़ा हो गया है। नेचरल फाइबर अल्मोड़ा में खुल चुका है। उधम सिंह नगर नया एयरपोर्ट बन रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर के दर्शन नहीं करते वह आज मंदिर जाकर आरती कर रहे है। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया है उसे संवारने काम मोदी कर रहे है। 34 हजार किसानों को किसान निधि 6760 परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली संयोजन दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया, चदंन राम दास, राम प्रसाद टम्टा, शेर सिंह गढ़िया, बसंती देव, बलवंत भौर्याल, सुबोध लाल साह, सुरेश कांडपाल, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, पुष्पा देवी, हेमा देवी, गोविंद टंगड़िया आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!