Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
देश

11 अक्टूबर को होगी नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । 11 अक्टूबर को भारत के दौरे पर आ रहे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत और चीन के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए 11-12 अक्टूबर को चेन्नई जाएंगे। इस सम्मेलन के दौरान उनकी पीएम मोदी भी से मुलाकात होगी। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों के बीच होने जा रही मुलाकात में अहम मुद्दा क्या होगा?, इस पर सूत्रों ने एक बड़ी जानकारी दी है।

बताया गया कि पीएम मोदी और शी चिनफिंग की इस मुलाकात में आतंकवाद और टेरर फंडिंग पर वार करने की तैयारी हो रही है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि चीन और भारत के बीच आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए भी एक राय बन सकती है। वार्ता में टेररिज्म को सपोर्ट करने जैसे मुद्दे भी प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा भी सूत्रों से पता चला है कि दिसंबर 2019 में भारत और चीन आतंक के खिलाफ साझा अभ्यास करेंगे।

अब बात यह है कि अगर आतंकवाद पर नकेल कसने से लेकर टेररिज्म को सपोर्ट करने तक पर बातचीत होगी तो इसका सीधा निशाना पाकिस्तान पर लगाया जाएगा, क्योंकि जगजाहिर है कि पाकिस्तान ही आतंकवाद का रखवाला है।…और भारत दुनिया के मंच से भी पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर चेता चुका है। यहां तक कि भारत साफ कर चुका है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आने वाले आतंकवादियों पर नकेल नहीं कसेगा तब तक दोनों देशों के बीच बातचीत संभव नहीं है।

दुनिया में आतंकवाद पर मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा। समाचार एजेंसी एएनआइ ने बुधवार को वरिष्‍ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्‍तान ने लश्‍कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मुहम्‍मद जैसे आतंकी संगठनों की फंडिंग के लिए जाली नोटों का उत्‍पादन और उसकी तस्‍करी करनी शुरू कर दी है। भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह करने के लिए वह साल 2016 से पहले नकली नोटों की तस्‍करी का काम करने वाले गिरोहों और रास्‍तों का इस्‍तेमाल कर रहा है।

भारत सरकार द्वारा तीन साल पहले कालेधन, फेक करेंसी और टेरर फाइनेंसिंग पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी की थी। सरकार के इस कदम से भारत में आतंकवाद फैला रहे पाकिस्‍तान के मंसूबों को करारा झटका लगा था, लेकिन जैसे ही भारत ने Article 370 को हटाया तो इससे पाकिस्‍तान की बेचैनी बढ़ गई। जहां फिर एक बार पाकिस्‍तान ने गलत तरीकों का इस्‍तेमाल करना शुरू किया, जिससे वो भारत को चोट पहुंचा सके।

सूत्रों के हवाले से पता चला कि पाकिस्‍तान ने भारतीय करेंसी के नए नोटों की हूबहू नकल बना ली है और वह इनकी तस्‍करी में पूरी ताकत के साथ जुट गया है। तो ऐसे में जब भारत और चीन मिलकर टेरर के ऊपर कदम उठाएंगे तो सबसे पहले नजदीक के देश पाकिस्तान पर जरूर असर पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!