Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल में स्टाफ हाउस के पास मिली लावारिश नवजात बालिका को अपनाने के लिए उठे लोगों के हाथ

आकाश ज्ञान वाटिका। शनिवार, 8 फरवरी 2020, हल्द्वानी (सूचना)। बीते गुरूवार को नैनीताल में स्टाफ हाउस के पास मिली लावारिश नवजात बालिका को अपनाने के लिए लोगों के हाथ उठे हैं। गर्भनाल सेे जुडी बालिका को असंवेदनशील लोगों द्वारा नैनीताल मेें पैदा होते ही फेेंक दिया था, जिन्दगी और मौत की जंग लड रही नवजात बच्ची को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने तुरन्त बीडी पाण्डे चिकित्सालय भेजी इसके उपरान्त बच्ची को चिकित्सकोें द्वारा उच्च इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी की पहल पर एसटीएच के सभी चिकित्सक उसके इलाज मे पूरे मनोयोग के साथ इजाज में जुट गये है।
पिछले तीन दिनों मे बालिका के समुचित इलाज से उसका जीवन बचा लिया गया है, उसके स्वास्थ मे निरंतर बेहतर सुधार भी हो रहा है। जिलाधिकारी ने इस बच्ची का अपनाने के लिए अपील की थी, जिसका संवेदनशील समाज के ऊपर असर हुआ और दस से अधिक दम्पत्तियों ने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय मे उनसे बच्ची को गोद लेने की स्वयं अथवा फोन द्वारा इच्छा व्यक्त की। कई दम्पत्तियों ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय प्रबन्धन से भी बच्ची को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने इस प्रकार के दम्पत्तियों का जो कि बच्ची को अपनाने के लिए तैयार है का तहेदिल से स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे संवेदनशील दम्पत्तियों को पीसीपीएनडीटी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले समारोह मे सम्मानित किया जायेगा। यदि कोई दम्पत्ति इस बच्ची को गोद लेता है तो श्री बंसल ने कहा कि बच्ची के भरण पोषण, पालन-पोषण, शिक्षा आदि का खर्चा जिलाधिकारी स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने कहा दम्पत्ति का चयन नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के द्वारा किया जायेगा। इसके लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्योमा जैन से सम्पर्क कर जानकारियां लेनी होगी, बच्ची को गोद लेने के लिए सभी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। उन्होनने बताया कि एसटीएच के उपचार के बाद जब बच्ची पूर्ण स्वस्थ हो जायेगी तो उसे सीडब्लूसी के माध्यम से अल्मोडा शिशु गृह मे रखा जायेगा। जिलाधिकारी श्री बंसल के इस मानवीय कृत्य की समाज में सर्वत्र सराहना हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!