Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

IT छापेमारी पर भड़के दुराई मुरुगन, कहा-ऐसा करने से भाजपा को नहीं मिलेगी राजनीति में सफलता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक कुछ ही दिन पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कोषाध्यक्ष दुराई मुरुगन के घर इनकम टैक्स द्वारा छापेमारी पर मुरुगन ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा ‘उन्हें क्या लगता है कि इस तरह IT की छापेमारी करवाएंगे तो हम ‘मोदी जय’ के नारे लगाने लगेंगे। यह एक लोकतांत्रिक देश है। ऐसा करने से मोदी को राजनीति में कोई सफलता नहीं मिलेगी। ऐसा करने से उन्हें सिर्फ दोष और आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। हमारे खिलाफ ये एक साजिश है।

शुक्रवार देर रात से दुराई मुरुगन के घर छापेमारी जारी है। घर के अलावा उनके काटपाडी किंगस्टन इंजीनियरिंग कॉलेज और दुराई मुरुगन बीएड कॉलेज में भी इनकम टैक्स जांच कर रहा है। पार्टी का आरोप है कि अधिकारी IT act की धारा 131 के तहत छापा मारने के लिए आए हैं, जबकि इस धारा के मुताबिक, पहले संबंधित व्यक्ति को समन भेजकर छापेमारी के लिए समय देना होता है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आइटी के अधिकारी मुरुगन के आवास पर पहुंचे उनकी लीगल टीम ने अधिकारियों को जांच करने से रोका। उनका कहना था कि जांच के लिए उनके पास सर्च वारंट नहीं था। चुनाव आयोग द्वारा इजाजत मिलने के बाद यह छापेमारी की गई है। दरअसल, चुनाव आयोग को जानकारी मिली थी कि मुरुगन के आवास पर भारी मात्रा में पैसे का लेनदेन किया जा रहा है। इस बीच, आयकर अधिकारियों ने कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी अपनी जांच जारी रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने दावा किया कि छापे में कोई अवैध धन नहीं मिला है।

इससे पहले गुरुवार की शाम  बेंगलुरु, रामनगर, कनकपुरा, मांड्या, मैसूर, हसन और शिवमोग्गा के कई स्थानों पर IT ने छापे मारे थे। वहीं एक  IT अधिकारी ने कहा था कि अभी ये जांंच खत्म नहीं हुई है। आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!