Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के विकास हेतु  कुल 112 करोड़ 47 लाख 11हजार रूपये की लागत के 27 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ के विकास हेतु कुल 112 करोड़ 47 लाख 11हजार रूपये की लागत के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 32 करोड़, 30 लाख, 63 हजार रूपये की लागत से निर्मित 15 योजनाओं का लोकार्पण एवं 80 करोड़, 16 लाख, 48 हजार रूपये की लागत की कुल 12 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

देवसिंह मैदान में स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के आज साढ़े तीन साल पूर्ण हो रहे हैं। सरकार द्वारा इन साढ़े तीन सालों में राज्य के विकास हेतु जो वायदे किये गये थे उनमें से अधिकांश पूर्ण कर लिये गये हैं। शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सरकार द्वारा राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर पहाड़ों के लिए 40 हजार करोड़ के एम०ओ०यू० साइन किये गये, इनमें से अनेक होटल व्यवसाय के क्षेत्र में भी कार्य हुए, जिनसे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है।

वर्तमान में सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ाये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कराये जा रहे हैं जिसमें से 800 करोड़ की सोलर फार्मिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य में 10 हजार नौजवानों को मोटर बाईक टैक्सी दी जा रही है, इसके अतिरिक्त कैंपा के तहत 40 हजार लोगों को प्रत्येक गाँव में ही कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं काश्तकारों को बन्दरों से होने वाले नुकसान को रोके जाने हेतु सरकार द्वारा प्रदेश में 25 हजार बन्दरों की क्षमता वाले 4 बन्दरबाड़े बनाये जा रहे हैं जिसका शिलान्यास आगामी 9 नवम्बर 2020 को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर सरकारी विभागों में नौकरी हेतु भर्तियाँ की गयी, वर्ष 2017 में राज्य में 1084 चिकित्सक तैनात थे जो आज 2500 तक हो गये हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शीघ्र ही 4 हजार नयी भर्तियाँ की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की कुल 86 प्रतिशत साक्षरता दर है इससे शत प्रतिशत करने के लिये “एक पढ़े, एक को पढ़ायें” के तहत राज्य की निरक्षरता को दूर कर उत्तराखंड को निरक्षरता से दूर किया जा सकता है।

देवसिंह मैदान स्थित पार्किंग स्थल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देवसिंह खेल मैदान को एक ऐतिहासिक खेल मैदान बताते हुए जिलाधिकारी को खेल मैदान के सुधारीकरण एवं कार पार्किंग की ओर दर्शक दीर्घा बनाये जाने हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इससे पूर्व जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र बरम में आपदा से प्रभावितों हेतु स्थापित राहत शिविरों का स्थलीय भ्रमण कर आपदा प्रभावितों से मुलाकात भी की। उन्होंने जिला मुख्यालय में एडीबी पर्यटन द्वारा नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग तथा निर्माणाधीन नर्सिंग काॅलेज का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

आज इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधाय गंगोलीहाट मीना गंगोला, विधाय डीडीहाट विशन सिंह चूफाल, राज्य मंत्री शमशेर सत्याल, राज्य मंत्री फकीर राम टमटा, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी, आयुक्त कुमाऊँ अरविन्द सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ अजय रौतेला, जिलाधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे, पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार एव अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!