Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्यमंत्री ने काविड-19 के दृष्टिगत आगामी कुम्भ मेले में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ किया व्यापक विचार विमर्श

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में काविड-19 के दृष्टिगत आगामी कुम्भ मेले में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेलाधिकारी कुम्भ मेला, जिलाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से व्यापक विचार विमर्श किया। उन्होंने इस सम्बन्ध में उनके स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढ़ंग से कुम्भ स्नान की व्यवस्था का दायित्व हम सबका है। इसके लिये सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में परिस्थिति के अनुकूल यथासमय एडवाइजरी जारी करने की व्यवस्था की जाय। कुम्भ मेले में आने वालों के लिये पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, इन्ट्री प्वाइंट पर थरमल स्क्रीनिंग के साथ ही एन्टीजन टेस्टिंग की व्यवस्था किये जाने पर ध्यान दिया जाय। ऐसी व्यवस्था बनायी जाय कि लोग कोविड-19 टेस्ट के बाद ही कुम्भ स्नान के लिये आये। उन्होंने आश्रमों के संचालकों, संत महात्माओं के माध्यम से भी जनजागरूकता के प्रसार में मदद लेने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मास्क तैयार करने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाय। उन्होंने हरिद्वार में बनने वाले 1000 बेड वाले कोविड हास्पिटल के निर्माण मे तेजी लाये जाने के साथ ही हरिद्वार के मेडिकल कालेजों एवं अस्पतालों में भी इससे सम्बन्धी इलाज की प्रभावी व्यवस्था बनाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या के नियंत्रण की भी कार्ययोजना बनायी जानी चाहिए, इसके लिए राज्यों से भी विचार विमर्श किया जाय। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से भीड़ नियन्त्रण आदि के लिए कन्टिजेंट प्लान तैयार करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी एंट्री प्वाइंट पर मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कुम्भ के दौरान हरिद्वार के निवासियों एवं आश्रमों में ठहरने वालों को आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने पर भी ध्यान देने को कहा।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी ने इस सम्बन्ध में की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना उपलब्ध करने की अपेक्षा मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी हरिद्वार से की। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने कहा कि कुम्भ मेले से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था क्राउड मेनेजमेंट आदि की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव श्री नीतेश झा, श्री शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव डाॅ० पंकज कुमार पाण्डेय, श्री एस.ए. मुरूगेशन, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ० पराग मधुकर धकाते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!