Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को बिगवाड़ा गुरूद्वारा में स्वo वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को बिगवाड़ा गुरूद्वारा में स्वo वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए। उन्होंने वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों, मित्रों एवं उनके चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की।     

मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सामन्ती के सामाजिक कार्यों एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामन्ती ने जो रास्ता समाज के लिए बनाया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्व. सामन्ती के साथ बिताएं यादगार लम्बों का स्मरण करते हुए स्व.सामन्ती को जिन्दा दिल इंसान बताया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय वीरेन्द्र सामन्ती की स्मृति में वार्ड नम्बर 16 बिगवाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम स्व.वीरेन्द्र सिंह सामन्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय करने,एनएच-74 के खटीमा-पानीपत मार्ग स्थित मेडीसिटी अस्पताल से करतारपुर-सुआनगला मार्ग का नाम स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के नाम पर रखने, स्वर्गीय सामन्ती की स्मृति में बिगवाड़ा शमशानघाट में सौन्दर्यकरण कराये जाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरान्द तथा अरविन्द पाण्डे ने कहा कि स्व. सामन्ती सामाजिक एवं व्यवहारिक प्रतिभा के धनी होने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाते थे। विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला ने भी स्व. सामन्ती के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी।  

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह ओलख, मेयर रूद्रपुर रामपाल, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, एसएसपी दपील सिंह कुॅवर आदि उपथित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!