Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य विकास अधिकारी महोदय नैनीताल द्वारा आज विकास खंड हल्द्वानी के विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। मुख्य विकास अधिकारी महोदय नैनीताल द्वारा आज विकास खंड हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र ग्राम पंचायत उमेदपुर नंबर-2 में श्री धन सिंह के खेत में क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण/सत्यापन कार्य राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय पटवारी की उपस्थिति में किया गया।

क्रॉप कटाई सत्यापन कार्य के उपरांत ग्राम पंचायत चोरगलिया आमखेड़ा एवं ग्राम पंचायत नयागांव कटान में विभिन्न विकास योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण डॉ० निर्मला जोशी खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी एवं श्रीमती रूपा देवी प्रमुख क्षेत्र पंचायत हल्द्वानी की उपस्थिति मे किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम पंचायत-चोरगलिया आमखेड़ा में मनरेगा योजना से श्रीमती ममता देवी पत्नी त्रिलोक सिंह के निर्मित पशुशेड का निरीक्षण किया गया। योजना में कार्य पूर्ण होना बताया गया किंतु स्थल पर सूचना/वॉल पेंटिंग अंकित नहीं है। खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि 3 दिन के अंदर सूचना प्रदर्शित की जाए।

इसके अतिरिक्त 2020-21 में रुपये 35,000 की लागत से निर्मित श्रीमती भावना देवी पत्नी पूनम सिंह के पशुशाला तथा श्रीमती कमला देवी गोपाल सिंह के आवास पर रुपये 22,000 लागत से निर्मित किये जा रहे सोख्ता पिट का निरीक्षण किया गया। यह कार्य भी लगभग पूर्ण होने को है। स्थल पर उपस्थित DPO (मनरेगा) तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करा कर उनमें भुगतान की प्रक्रिया की जाए। इसके साथ ही मंदिर से श्री सुरेश चंद्र महतोलिया के खेत तक रुपये 95,850 की लागत से निर्मित सिचाई गूल का कार्य पूर्ण एवम संतोषजनक पाया गया।

ग्राम पंचायत नयागांव कटान में मनरेगा योजना से निर्मित सिंचाई गूल निर्माण कार्य श्री नीरज सिंह के खेत पर जो कि रु० 99,200 की लागत का वर्ष 2020-21 का स्वीकृत है, का निरीक्षण किया गया। योजना 72 मीटर के सापेक्ष स्थलीय सत्यापन में 68.6 मीटर निर्मित की गई है जिसमें योजना में रू० 85,260 की धनराशि व्यय की गई है, योजना का कार्य प्रगति पर है। खंड विकास अधिकारी एवम ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अवशेष कार्य को तत्काल करायें।

वर्ष 2004-05 में नंधौर नदी के बाढ़ से विस्थापित ऐसे 17 परिवार जो आमखेड़ा ग्राम पंचायत में इंदिरा आवास कॉलोनी मे बसाये गये है, की कोलोनी का निरीक्षण किया गया। इन परिवारों से वार्ता के दौरान एन० एस० एफ० ए० कार्ड बनाने का अनुरोध किया गया। इस संबंध मे जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए गए एक सप्ताह के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही कर अवगत कराने की अपेक्षा की गई। इन परिवारों के आवासीय शौचलय का निरीक्षण उपरांत संबधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गये। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर आमखेड़ा ग्राम पंचायत मे नंदौर नदी तटीय क्षेत्र में बाढ़ से भू-कटाव क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!