Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

माफिया, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की आज लखनऊ कोर्ट में होगी पेशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, लखनऊ। माफिया, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सोमवार को लखनऊ में अवैध निर्माण के मामले में पेशी है। मुख्तार अंसारी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल प्रशासन और बांदा जिला पुलिस सड़क मार्ग से लखनऊ ला रही है। डीआइजी जेल संजीव त्रिपाठी ने लखनऊ पेशी में ले जाने की पुष्टि की है।

मुख्तार अंसारी को लखनऊ में आज एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में कमरा नम्बर 215 में डालीबाग में अवैध निर्माण के सम्बंध में पेश होना है। मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाने की सूचना पर बांदा जेल में रविवार शाम से ही खलबली मच गई थी। बांदा के मंडल कारागार से मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में बैठाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम तिंदवारी बहुवा फतेहपुर के रास्ते लखनऊ के लिए निकली।

रास्ते में सभी थाना क्षेत्र में फोर्स को अलर्ट किया गया था। मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के आसपास किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जा रहा था। बांदा जिले की सीमा पार करने के बाद यमुना पुल से फतेहपुर जिला पुलिस ने एंबुलेंस को अपनी सुरक्षा में लिया और आगे की ओर रवाना हो गई। फतेहपुर के बाद लखनऊ ले जाने के लिए पुलिस का काफिला रायबरेली होते हुए लखनऊ के लिए निकला है।

बांदा मंडल कारागार से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में वज्र वाहन की सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से रवाना किया गया। तिंदवारी पहुंचते-पहुंचते वज्र वाहन दगा दे गया, जिसके कारण एंबुलेंस काफी आगे निकल गई। वज्र वाहन में सवार इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद तिंदवारी थाने से मिस्त्री राजकुमार को भेजा गया। राजकुमार ने बताया कि गाड़ी की क्लच प्लेट जल गई हैं, जिसकी वजह से गाड़ी चल नहीं पा रही है।

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने पिता की दाढ़ में व रीढ़ की हड्डी में दर्द की बात बताई है। मुख्तार को ज्यादा दिक्कत हुई होगी इसलिए सीएमओ भी जेल पहुंचे और एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की। मुख्तार के इलाज के लिए मेडिकल कालेज की ओर से एक पैनल बना है। इस पैनल से एक भी डॉक्टर के जेल न पहुंचने से यह भी माना जा रहा है कि मुख्तार को कहीं ले जाने की तैयारी है।

मंडल कारागार में रविवार आधी रात 12 बजे अचानक हलचल बढ़ गयी। डीएम-एसपी और सीएमओ समेत पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी जेल पहुंचे। जेल में माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर रात 11:30 बजे के करीब एक पोस्ट किया गया कि उनके पिता को लखनऊ ले जाने की तैयारी है। इसके बाद तड़के 3:45 बजे एक एम्बुलेंस जेल पहुंची। मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी ने बताया कि उनके पिता के दाढ़ में व रीढ़ की हड्डी में दर्द था। मेडिकल टीम ने उनका डाक्टरी परीक्षण किया था। उनको सूचना मिली है कि उनके पिता मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाया जा है। उन्हें लखनऊ भेजा जाना है तो इसके बारे में उन्हें बताया जाना चाहिए। डीएम-एसपी के अलावा सीएमओ, एएसपी और एडीएम जेल पहुंचे। रात तीन बजे ये सभी जेल से लौट गए।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!