Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

सांसद नरेश बंसल ने रुड़की एवं हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग पूजा अर्चना एवं हवन कर प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना कर मिष्ठान वितरण किया

पीएम विश्वकर्मा योजना को हुनरमंदों के लिए वरदान : नरेश बंसल

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई और हार्दिक शुभकामनायें : राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

पीएम विश्वकर्मा योजना को हुनरमंदों के लिए वरदान : नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2023, रविवार, देहरादून। रुड़की एवं हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने स्थानीय पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं संग पूजा अर्चना एवं हवन कर आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना कर मिष्ठान वितरण किया। तत्पश्चात हरिद्वार मे आयोजित कार्यक्रम मे पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया व उपस्थित लाभार्थियों व अन्य को संबोधित किया व उसके बाद कनखल में मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का वितरण किया।

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने भारत के गौरव,अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत’ की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे भारतीय संस्कृति के संरक्षक एवं संवर्द्धक, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई और हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की है।नरेश बंसल ने ईश्वर से पी एम मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। बंसल ने कहा कि परम आदरणीय मोदी जी को आजीवन माँ भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे ऐसी मंगल कामना है।

डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते साढ़े 9 वर्षों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देशवासियों की आशा,अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि हर भारतीय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया में अव्वल है। पीएम मोदी एक बार फिर 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के नेताओं से आगे निकल गए हैं। वैश्विक रेटिंग में शीर्ष पर हैं। दुनियाभर में वह जहाँ भी जा रहे हैं उनके स्वागत के लिए लोग पलकें बिछाए दिखाई दे रहे हैं।पीएम मोदी को दुनियाभर के 13 देश अब तक सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।भारत में हाल ही में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन की “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” सफलता के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद डा.नरेश बंसल ने कहा कि हर भारतीय के लिए गौरव की बात है कि उसके ये प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो आजादी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक भी छुट्टी लिए बगैर 24 घंटे में से 17 घंटे काम करने वाला कोई प्रधानमंत्री अगर है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। 30 साल बाद पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। आजादी के बाद सबसे ज्यादा किलोमीटर और सबसे ज्यादा दिन प्रवास करने वाला कोई प्रधानमंत्री है तो वह नरेंद्र मोदी हैं।

सांसद बंसल ने कहा कि वर्षों सरकार चलती है तो दो-चार निर्णय ही ऐसे होते हैं जो युगों तक याद किए जाते हैं। मोदी सरकार के साढ़े नौ साल में कम से कम 50 फैसले ऐसे हैं जो युगांतकारी हैं। साढ़े नौ साल में मोदी जी ने नए प्रकार के राजनीतिक युग की शुरुआत की। भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण के नासूर से ग्रसित रही। मोदी जी ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस को तरजीह दी। मगर फिर भी कहीं दूर तक भ्रष्टाचार भी बैठा है, परिवारवाद दिखाई ही देता है और तुष्टीकरण की राजनीति दिखाई देती है। इसलिए मोदी जी ने तीनों को भारत छोड़ने का नारा दिया l
सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि भारत को महान देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की पाँच प्रतिज्ञायें – गुलामी की मानसिकता को दूर करना, देश की परंपराओं और मूल्यों पर गर्व करना, एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित करना, देश की सुरक्षा और नागरिकों में कर्तव्य की भावना जागृत करना, विकसित भारत का लक्ष्य हैं।

सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जाति, मजहब या किसी का चेहरा देखे बिना सभी तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की एक नई आभा के साथ दुनिया के सामने चमकता हुआ दिखाई दे रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!