Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में उठाया हाथ से मैला ढ़ोने वालों की सुरक्षा का मुद्दा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र जारी है। राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को हाथ से मैला ढोने वालों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हम विकास की बात करते हैं, चांद और मंगल पर जाने की बात कर रहे हैं और हम उन्हें सुरक्षा के साधन मुहैया करवाने में असमर्थ हैं। यह हमारे देश के लिए शर्म की बात है कि हम अब तक उनके मौतों के बारे में बात करते हैं। मेरी समझ में नहीं आता कि हम उन्हें पर्याप्त सुरक्षा साधन क्यों नहीं मुहैया करवा सकते।’ कल की तरह आज भी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों पर हंगामे के आसार हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आइपीएस ऑफिसर द्वारा लगाए गए आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को  सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार के नागरिकों की भारत में एंट्री को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया। वहीं आम आदमी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर   देश में बढ़ती बेरोज़गारी के समाधान की मांग को लेकर सदन  में शून्यकाल नोटिस दिया।

सोमवार को अनिल देशमुख पर वसूली के लगे आरोपों को BJP सांसदों ने गंभीर मामला बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था। दूसरी ओर शिवसेना और कांग्रेस ने केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। जीरो आवर में इस मामले को उठाते हुए BJP के मनोज कोटक ने कहा कि महाराष्ट्र में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वहां के गृह मंत्री के खिलाफ वसूली संबंधी गंभीर आरोप लगाए हैं और मुख्यमंत्री ने अभी तक इस मामले में एक भी शब्द नहीं बोला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!