Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
देश

मप्रः किसान कर्जमाफी में बड़ा घोटाला, कमलनाथ ने कहा- सख्‍त कार्रवाई करूंगा

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश में कर्जमाफी के नाम पर घोटाले की ख़बरें आ रही हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफी प्रक्रिया में सामने आ रहे घोटाले की रकम को हजार करोड़ से ज्यादा का बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये घोटाला पिछली सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेताओं और बैंक अफसरों ने मिलकर किया। इसकी जांच कराएंगे।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्‍होंने बुधवार को दो-तीन ऐसे लोगों से मुलाकात की जिन्‍होंने लोन नहीं लिया था फिर भी उनका नाम लिस्‍ट में था। इसी तरह लिस्‍ट में और भी गलत लोगों के नाम हैं जिनका कर्ज माफ कर दिया गया है। यह बड़ा घोटाला है, जो कि 2 हजार करोड़ से भी ज्‍यादा का है। मैं सख्‍त कार्रवाई करूंगा।

ये मामले आए सामने
उमरिया ज़िले के पड़वार, बेल्दी, बचहा, चिल्हारी, सुखदास जैसे गांवों के कई किसानों की बिना कर्ज लिए लाखों रुपए की कर्जमाफी हो गई। किसान परेशान हैं और रोज़ सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। यही नहीं कर्जमाफी की सूची में उन किसानों के नाम भी शामिल हैं जिनकी सालों पहले मौत हो चुकी है। शहडोल में तो कई लखपति, कारोबारी, नेता, डॉक्टर, इंजीनियरों के नाम पर खेती का कर्ज है, जिसे उन्होंने सालों तक नहीं चुकाया।कटनी में जरवाही सोसायटी पर ये किसान फर्जीवाड़े का आरोप लगा रहे हैं। कई किसान हैं जिन्होंने अपना कर्ज चुका दिया, लेकिन उनके नाम के आगे लाखों की रकम दर्ज है

आगर मालवा ज़िले में गागोरनी और गणेशपुरा गांव के किसानों का भी यही आरोप है। किसी के पिता की मौत के 18 साल बाद भी कर्जदार में उनका नाम लिखा है, तो कोई कर्ज चुकाने के बाद भी कर्ज़दार है।

कर्ज था 20 हजार रुपये माफ हुआ 13 रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मालवा जिले में एक किसान के साथ बड़ी घोटालेबाजी हुयी है. बताया जा रहा है किसान के ऊपर लगभग 20 हजार रुपये का कर्ज था और माफ हुआ सिर्फ 13 रुपये। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालवा जिले के बैजनाथ निपानिया गांव के एक किसान ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद उनसे कहा गया कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता।

किसान ने कहा, राज्य सरकार ने दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की बात कही थी। लेकिन मेरे लगभग 20 हजार रुपये के कर्ज में से सिर्फ 13 रुपये का कर्ज माफ हुआ है। सरकार को मेरा पूरा पैसा माफ करना चाहिए। अधिकारियों से बात करने पर कहा गया कि वे कुछ नहीं कर सकते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!