Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जाखन नदी के ऊपर तैयार किए वैकल्पिक मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, ऋषिकेश। रानी पोखरी में एक सप्ताह पूर्व जाखन नदी पर बना पुल टूट जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने नदी के ऊपर वैकल्पिक मार्ग का आधार तैयार कर लिया है।

अधूरे वैकल्पिक मार्ग से दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस मार्ग से चार पहिया वाहन केवल विभागीय चल रहे है जो निर्माण संबधी काम से जुड़ हैं। अन्य चार पहिया वाहन का संचालन बंद किया हुआ है।

जाखन नदी में वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नदी के ऊपर सीमित क्षेत्र में पाइप डालकर पानी की निकासी सुनिश्चित कर दी है। इसके ऊपर आधार तैयार कर लिया गया है।

विभाग की ओर से रानीपोखरी की दिशा में टूटे पुल के हिस्से पर स्थित पेट्रोल पंप के बगल से वैकल्पिक मार्ग निकाला गया है। करीब 300 मीटर क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग का आधार तैयार कर लिया है।

वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई 600 मीटर निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश के सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग के नीचे दो पाइप डालकर पानी की धारा को डायवर्ट किया गया है यह अस्थायी व्यवस्था है।

मुख्य रूप से यहां बनने वाली सड़क के लिए दूसरे स्थान पर पाइप डालकर निकासी सुनिश्चित की जाएगी। जिसके लिए जमीन के भीतर तार जाल बिछाकर आधार तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।

देहरादून और ऋषिकेश के बीच आवागमन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों ने इस मार्ग का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर अभी बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है।

हालांकि विभाग की ओर से दुपहिया वाहनों के संचालन की अभी अनुमति नहीं दी गई है मगर आसपास रहने वाले नौकरी पेशा व्यक्तियों की समस्या को देखते हुए दुपहिया वाहनों के आवागमन को रोका नहीं जा रहा है।

वैकल्पिक मार्ग पर लगाई जाए स्ट्रीट लाइट

रानीपोखरी के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने रानीपोखरी जाखन नदी में बन रहे वैकल्पिक मार्ग के दोनों ओर जनता की सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जौलीग्रांट-रानीपोखरी के बीच जंगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।

अब इस मार्ग पर रात के समय जंगली जानवरों व हाथियों का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि रात के समय रानीपोखरी क्षेत्र के स्थानीय निवासी हिमालयन हास्पिटल, एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं।

इसलिए उनकी आवाजाही प्रतिदिन होगी। जिससे रात के समय पैदल व दोपहिया वाहनों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि कोई व्यवस्था नहीं करता तो ग्राम सभा को अपने खर्चे पर जनता की सुरक्षा को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लाएगी।

घमंडपुर और थानों मार्ग पर पानी कम होने से राहत

रानी पोखरी का पुल टूटने के बाद भोगपुर-थानों वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जा रहा था। यहां पर बिदालना नदी में पानी ज्यादा होने से आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब यहां पानी बहुत कम हो गया है। जिससे यातायात भी सुगम हो गया है।

उधर रानीपोखरी से घमंडपुर होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट मुख्य मार्ग से मिलने वाले वैकल्पिक मार्ग पर भी शुक्रवार से यातायात पूरी तरह सुलभ हो गया है। यहां भी नदी का पानी अत्यधिक कम हो गया है। जिससे यहां देहरादून आने और जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!