Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की मौजूदगी में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 10,500 करोड़ रूपये के एमओयू साझा किये गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित निवेशकों के साथ बैठक ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिनांक 08 दिसम्बर 2023 से एफआरआई, देहरादून में शुरू हो रहे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग के माध्यम से बहुत से निवेशक प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ निवेशकों द्वारा आज विधानसभा स्थित कक्ष में आवास विभाग से संबंधित एमओयू साझा किये गये हैं तथा इसी क्रम में कुछ निवेशकों द्वारा कल भी एमओयू साझा किये जायेंगे।

मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में लगभग 10,500 करोड़ रूपये के निवेश से संबंधित एमओयू साझा किये गये हैं जिनमें अधिकांश की ग्राउन्डिंग भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 08 दिसम्बर से प्रारम्भ होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट में अन्य निवेशक भी प्रतिभाग करेंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निवेश से संबंधित दिये गये लक्ष्य से अधिके के एमओयू करने में आवास विभाग सफल होगा।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से उत्तराखण्ड का विकास होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे साथ ही साथ यह समिट पलायन की समस्या के निदान में भी कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि इस इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सकेंगे।

बैठक के अन्त में निवेशकों ने सिलक्यारा के सफल ऑपरेशन पर केन्द्र तथा राज्य सरकार को बधाई दी जिस पर मंत्री ने कहा कि समस्त देशवासियों की दुवाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं बचाव कर्मियों के दृढ़ संकल्प व कार्यकुशलता से ही यह कठिन ऑपरेशन सम्भव हो पाया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन, सचिव, आवास, सुरेन्द्र एन, पाण्डे, संयुक्त मुख्य प्रशासक, आवास, प्रकाश चन्द्र दुम्का, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!