Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एजुकेशन एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के मध्य शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ। समावेशी शिक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर एवम् लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से रूप विश्नोई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

एमओयू के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो. (डॉ) मालविका कांडपाल ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भावी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।  समावेशी शिक्षा में अनुसंधान को बढ़ावा देना एवम् शिक्षकों को विविध शिक्षार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करना व आवश्यक कौशल से परिचित कराना वर्तमान समय की मांग है। यह एमओयू छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ और अर्थपूर्ण बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिससे समावेशिता को शिक्षण पद्धतियों के केंद्र में रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व स्कूल ऑफ एजुकेशन के द्वारा नौ एमओयू किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, प्रो. ए. कुमार, प्रो. बलबीर कौर, कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. ऋतु सिन्हा और डॉ. आशा बाला उपस्थित रहे। लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से सुश्री अदिति और सुश्री रूपा ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!