Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को बिना बिस्तर के जमीन पर सोता देख माँ आयशा ने किया ये कमेंट, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2020, शुक्रवार। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी फिल्म या अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियो और उनकी 6 पैक ऐब्स वाली तस्वीर शेयर होती रहती हैं। फैंस उनकी फिजिक को बहुत पसंद करते हैं और फिटनेस के मामले में उन्हें फॉलो भी करते हैं। लेकिन, अभी सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी तस्वीर की चर्चा हो रही है, जो आपने पहले शायद ही कभी देखी होगी। जी हां, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रही है, जिसमें टाइगर श्रॉफ जमीन पर सोते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह फोटो किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी मां आयशा श्रॉफ ने शेयर की है। आयशा ने यह फोचो शेयर करते हुए यह भी कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। आयशा श्रॉफ अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने टाइगर की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह जमीन पर सो रहे हैं। आयशा ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘कड़ी मेहनत के बाद गहरी नींद, तुम पर बहुत गर्व है मेरे बेटे।’

इससे पहले आयशा ने टाइगर और कृष्णा श्रॉफ की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में टाइगर और कृष्णा साथ में नज़र आ रहे हैं। इस फोटो का कैप्शन भी आएशा ने जोरदार लिखा है और कहा है- ‘गुंडा-गुंडी।’ टाइगर के जमीन पर सोने वाले इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और एक्टर के फैंस उनकी इस सिंपलीसिटी की तारीफ भी कर रहे हैं। आएशा ने एक बार पहले भी टाइगर की इस तरह तारीफ की थी, जब वो फिल्म बागी के लिए ठंड में शर्टलेस होकर सीन शूट कर रहे थे।

उस वक्त भी आएशा ने टाइगर श्रॉफ की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। अगर आएशा श्रॉफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नज़र मारे तो पता चलता है कि आएशा अक्सर टाइगर और फैमिली की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उनके फोटो कैप्शन भी काफी अलग होते हैं। बागी-3 के रिलीज के वक्त भी उन्होंने टाइगर की फिल्म का काफी प्रमोशन किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!