Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो की कोठी पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद

आकाश ज्ञान वाटिका, २१ जनवरी २०२१, गुरुवार। ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो की कोठी को तोड़ने के लिए गुरुवार को बुल्‍डोजर और लेबर पहुंच गई। बुल्‍डोजर कोठी तक ले जाने के लिए मुख्य गेट का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया है। कोठी को जमींदोज करते हुए देखने के लिए पंजाबी पुराने आसपास के लोगों की भीड़ अपनी छतों पर मौजूद है। बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग ने कहा कि कोठी के धराशाई होने से उन्हें कोई एतराज नहीं है लेकिन उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पंजाबी पूरा कॉलोनी में प्रवेश के लिए एक दीवार को छोड़ दिया जाए। स बीच कोठी तक पहुंचने के लिए बुल्‍डोजर से पड़ोसी की दीवार गिरा दी। एमडीए के अफसरों ने बद्दो के पड़ोसी विश्व बंधु को दोबारा दीवार बना कर देने का भरोसा दिलाया। उसके बाद ही दीवार गिराई गई। दीवार गिराने के बाद जल्दी ही बद्दो कोठी जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू होगी।

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने पहले कुर्की की कार्रवाई थी उसके बाद कोठी को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो बुल्‍डोजर और लेबर मौके पर पहुंच चुकी है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और एमडीए की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मुख्य गेट का कुछ हिस्सा तोड़कर बुलडोजर अंदर प्रवेश कर गए। जल्द ही बद्दो की कोठी तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कोठी को जमींदोज होते देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा है। मेरठ के प्रशासनिक अफसरों ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर ली है। सुबह नौ बजे से ही पुलिस बल और अफसर बद्दो की कोठी को जमींदोज करने के लिए पहुंच गए थे। शहर के पंजाबीपुरा स्थित कोठी पर बुल्डोजर चला दिया गया। उसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की ने डीएम और एसएसपी को पत्र जारी कर फोर्स मांगी गई थी। ब्रह्मपुरी सर्किल के तीनों थानों के अलावा पीएसी और आरएएफ को भी लगा दिया गया था।

टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी ढाई लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो ब्रह्मपुरी थाने के मुकुट महल स्थित होटल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बद्दो के सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदन सिंह और उसके साथी डिपीन सूरी, पपीत बढ़ला पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत 14ए में पुलिस ने बदन सिंह बद्दो की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। उसके बाद बदन सिंह की अवैध कमाई से बनाई गई पंजाबीपुरा मकान नंबर आठ और नौ के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। नौ दिसंबर 2020 को कोठी के मालिकाना हक का दावा करने वाली बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर भी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाई, जिसके चलते विकास प्राधिकरण ने बदन सिंह की कोठी को जमींदोज कराने के आदेश नौ दिसंबर को ही जारी कर दिए थे। बाकायदा कुलदीप कौर को नोटिस भेजकर उसका पक्ष रखने को कहा गया था। कुलदीप कौर ने कमिश्नर कोर्ट में अपील दायर कर अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की सुनवाई के दौरान सोमवार को कमिश्नर कोर्ट से कुलदीप कौर की याचिका को निरस्त कर दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!