Breaking News :
>>कौन हैं ओम बिरला जिन्होंने दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनकर रचा इतिहास?>>नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कुर्ता-पायजामा में नजर आए राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों ने दी बधाई>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट >>एनडीए की जीत- ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई>>बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद एक और किशोरी हुई लापता >>IPC और CRPC की होगी छुट्टी, 1 जुलाई से देश में लागू होंगे 3 नए क्रिमिनल कानून>>पेपर लीक के खिलाफ योगी सरकार लेकर आई सख्त कानून, दोषी पाए जाने पर होगी उम्रकैद और 1 करोड़ रुपये जुर्माने की सजा>>लंबी उम्र के लिए रोजाना दौडऩा है जरूरी, स्लो रनिंग के हैं ढ़ेर सारे फायदे, जानिए>>पंवाली कांठा ट्रैक में फंसे चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला>>प्लास्टिक बैंक अभियान से जुड़े दून के सैकड़ों सैन्य परिवार>>रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम कैसे?>>सीएम धामी ने गृह मंत्री से की मुलाकात, इन विषयों पर की चर्चा>>विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को 75 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार  >>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए होगा मतदान >>मेटा ने अपने वॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों पर ‘एआई’ किया लॉन्च >>सीएम धामी ने पीएम मोदी से भेंट कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई>>नशे में धुत खंड विकास अधिकारी ने कार से 5 लोगों को रौंदा, तीन की मौत >>जानें लेजर हेयर रिमूवल कराने का सही वक्त, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान>>मुख्य सचिव ने गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनबाड़ियों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था करने के दिए निर्देश >>टी20 विश्व कप 2024- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 
उत्तराखण्ड

एक सितंबर को गैरसैण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली, 50 हजार लोगों को जुटाने का रखा गया लक्ष्य

गैरसैण। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि खटीमा-मसूरी गोलीकांड की बरसी एक सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। साथ ही पचास हजार लोगों को गैरसैण में जुटाने का लक्ष्य रखा गया।

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की गैरसैण रामलीला मैदान में हुई महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि मूल निवास, भू-कानून के साथ ही स्थाई राजधानी गैरसैण के सवाल पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मसूरी, खटीमा गोलीकांड की बरसी यानी एक सितंबर को गैरसैण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश भर से पचास हजार लोगों को जुटाया जाएगा।

इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि गैरसैण में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान महारैली ऐतिहासिक रूप से होगी। इस महारैली में स्थायी राजधानी गैरसैंण के मुद्दे को शामिल किया गया है।

स्थाई राजधानी गैरसैण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि अपनी जमीन बचाने और मूल निवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए आंदोलन जरूरी है। गैरसैण हमारी आत्मा है। स्थायी राजधानी बनाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया और सचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि गैरसैण पहाड़ की आत्मा है। यहां से मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन को पूरे राज्य में धार दी जाएगी। आम जनता को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है।

बैठक में स्थाई राजधानी गैरसैण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट को मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति का संरक्षक बनाया गया। वहीं चौखटिया निवासी आंदोलनकारी भुवन कठैत को समन्वय संघर्ष समिति कुमाऊं का सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही आन्दोलनकारी विपिन नेगी को संघर्ष समिति गढ़वाल मंडल का सह संयोजक बनाया गया। गैरसैंण के युवा आंदोलनकारी देवेंद्र बिष्ट बल्ली को समिति का कोर मेम्बर नामित किया गया।

इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति गैरसैण की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जसवंत सिंह बिष्ट को संयोजक, पंकज धीमान सह संयोजक, पंकज रावत सचिव, कपिल सहसचिव, दीपक बिष्ट सह सचिव, लक्ष्मण खत्री, भरत सिंह, वीएस बुटोला, मनीष नेगी को सदस्य, पूरन सिंह संरक्षक, मनवर सिंह पवार संरक्षक, सुरेंद्र सिंह पँवार संरक्षक, जगदीश सिंह नेगी संरक्षक, माथुर देव आर्य को संरक्षक नामित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!