Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश का विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरु, जनहित से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, लखनऊ। समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के शोर शराबे के बीच में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को शुरू हो गई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के वीआइपी पोर्टिको के गेट नम्बर आठ के पास मीडिया को संबोधित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से विधानमंडल का मानसून सत्र सत्र शुरु हो रहा है। इसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सदन मे सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यवाही में भाग लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी का दायित्य है कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में चर्चा करें। उनके निदान के बारे में अपनी राय दें और सरकार उनको दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करने से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलेगा। सिर्फ समय खराब होगा और सदन निर्धारित समय पर स्थगित हो जाएगा।

सदन में बुधवार को योगी आदित्यनाथ सरकार दोपहर 12:30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पहला अनुपूरक बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेगी। इस बजट पर गुरुवार को चर्चा होगी। चुनावी साल में अनुपूरक बजट के जरिए सरकार विभिन्न वर्गों को साधने के साथ भाजपा के संकल्प पत्र के अधूरे वादों को भी पूरा करने की कोशिश करेगी।

इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों और निराश्रित महिलाओं की देखभाल के लिए भी धनराशि का इंतजाम करेगी। सरकार की तरफ से अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भी अनुपूरक बजट में धन आवंटन किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!