Breaking News :
>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अंतिम चरण में पहुँच गया है मानसून : अगले सप्ताह में विदाई होने के आसार

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2020, गुरुवार। असामान्य उतार-चढ़ाव के साथ मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बारिश के आखिरी दौर के साथ मानसून के अगले सप्ताह तक विदा होने के आसार हैं। इस बार मानसून ज्यादातर जिलों में रूठा रहा। हालांकि, कुछ जिले ऐसे भी रहे, जहां बारिश आफत बनी रही। खासकर पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ गईं। अतिवृष्टि और भूस्खलन से इस सीजन कई मौत भी हुईं। बागेश्वर जिले में इस बार अब तक सामान्य से करीब ढाई गुना अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि, उत्तरकाशी, चंपावत और पौड़ी इस बार बारिश को तरसते रहे।

मौसम विभाग के मानकों के अनुरूप हर साल एक जून से 30 सितंबर तक के समय को मानसून सीजन माना जाता है। प्रदेश में सामान्यत: 20 जून के बाद मानसून सक्रिय होता है। इससे पहले प्री-मानसून शावर का क्रम बना रहता है। इस बार भी 23 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी थी। हालांकि, बात करें मानसून सीजन की तो एक जून से 15 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 18 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश पॉकेट्स में हुई।

कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई तो कई जगह औसत से आधी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ङ्क्षसह ने बताया कि मानसून मध्य भारत में अधिक सक्रिय है। अरब सागर से उठने वाले प्रसार का रुख हिमालय की ओर नहीं रहा। इससे यहां बारिश कम रही है। हो सकता है कि इस बार मानसून तय समय से पहले विदा हो जाए। प्रदेश में भी सामान्यत: सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही मानसून लौटता है। इस बार इसमें दो से चार दिन का अंतर आ सकता है।

बीते 23 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी। कुमाऊं से गढ़वाल पहुंचने में मानसून को चार दिन का समय लगा। इसके बाद जब मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया, तब भी बारिश का क्रम बेहद धीमा रहा। मानसून सक्रिय होने के बाद पहले सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से 47 फीसद कम बारिश हुई। दूसरे सप्ताह में मानसून ने कुछ रफ्तार पकड़ी और गढ़वाल के अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला कुछ तेज हुआ। दूसरे सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से 46 फीसद अधिक बारिश हुई। तीसरे और चौथे सप्ताह में मानसून फिर सुस्त हो गया, जिसमें सामान्य से क्रमश: 45 फीसद और 19 फीसद कम बारिश दर्ज की गई। सितंबर में अब तक प्रदेश में सामान्य से 60 फीसद कम बारिश हुई है। इसमें भी देहरादून और बागेश्वर को छोड़ सभी जिलों में 70 फीसद से ज्यादा कमी रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!