Breaking News :
>>प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर>>हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गाँवों का संपर्क टूटा>>भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी>>गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ऋतु खण्डूडी>>वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण : मुख्यमंत्री धामी>>सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें>>इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी>>चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पाँच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
देश

मैसूर में मोदी की ललकार, दी चुनौती– बिना कागज पढ़े 15 मिनट बोल कर दिखाएं राहुल

मैसूर । कर्नाटक चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कर्नाटक दौरे की शुरुआत की। मैसूर में चुनावी अभियान के तहत एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया।

15 मिनट में 5 बार बोलें ‘विश्‍वेश्‍वरैया’

उन्‍होंने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि बगैर किसी कागज या रिपोर्ट को पढ़े कर्नाटक में अपनी सरकार की उपलब्‍धियों को 15 मिनट में गिनाएं। आप हिंदी में, अंग्रेजी में या अपनी मातृभाषा में बोल सकते हैं। इसके अलावा पीएम ने कहा, ‘राहुल मुझे 15 मिनट में पांच बार विश्‍वेश्‍वरैया बोल कर दिखाएं।’

राहुल ‘नामदार’ और हम ‘कामदार’: मोदी

मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र में हम नेता और नागरिकों की बातों को गंभीरता से लिया जाता है। राहुल ने कहा था कि अगर मैं संसद में 15 मिनट भी बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे। वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा, सुनकर मुझे अच्छा सीन याद आता है। हां, आप सही हैं, आप ‘नामदार’ हैं, आपके आगे बैठने की क्षमता हम ‘कामदारों’ में नहीं।’ उन्‍होंने आगे कहा, कांग्रेस नेताओं का कोई प्रिंसिपल नहीं, राहुल गांधी कुछ करते नहीं है केवल बातें बनाते हैं।

पीएम ने मांगा हिसाब

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हमसे डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उन्‍होंने 2005 में कहा था कि यूपीए सरकार देश के हर गांव बिजली ले आएगी। हमने देखा है डॉ मनमोहन के प्रति कांग्रेस का अनादर। सभा के बीच में वे मनमोहन जी के फैसले को फाड़ देते थे। राहुल को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, मनमोहन जी की बात नहीं मानते हो, कम से कम माता जी की बात तो मानो।‘ सोनिया जी ने कहा था कि 2009 तक हर घर में बिजली पहुंचाएंगे, लेकिन 2014 तक आप बैठे रहे।

कर्नाटक में भाजपा की हवा नहीं आंधी: मोदी

रैली के दौरान पीएम ने कहा, ‘ऐसी खबरें मिल रहीं थीं कि कर्नाटक में भाजपा की हवा चल रही है, लेकिन आज देखकर लग रहा है कि ये हवा नहीं आंधी चल रही है। हम कर्नाटक में बदलाव की बयार को बेकार नहीं जाने देंगे।’ मजदूर दिवस का उल्‍लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज 1 मई को गुजरात और कर्नाटक का स्थापना दिवस है। आज के दिन को मजदूर दिवस भी मनाया जाता है। मैं कारीगर और मजदूर भाइयों को आज का दिन समर्पित करना चाहता हूं।

नामदार हैं कांग्रेस अध्‍यक्ष, उनसे काम की उम्‍मीद नहीं

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष नामदार हैं, उनसे काम की उम्‍मीद नहीं। जो लोग हमें अपशब्‍द कहते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि आजादी के बाद से उन घरों में बिजली क्‍यों नहीं पहुंची। हमने इसका बीड़ा उठाया है, हम बिजली लाएंगे। आज कांग्रेस का नेतृत्‍व उन हाथों में है जिन्हें वंदे मातरम और देश के गौरव पता नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष को देश का ज्ञान नहीं है।

बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 मई को वोटिंग होगी। 15 मई को नतीजे आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!