Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँसम्पादकीय

प्रधानमंत्री मोदी के हमले से नीतीश का भाव बढ़ेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी विपक्षी पार्टियों पर हमला करते थे और उनको भ्रष्ट व परिवारवादी बताते थे। परंतु विपक्षी पार्टियों की पटना में हुई बैठक के बाद अपनी पहली सभा में उन्होंने जिस तरह से हमला किया वह अभूतपूर्व था। उन्होंने भोपाल में भाजपा के एक कार्यक्रम में सभी विपक्षी पार्टियों को भ्रष्ट बताया, उनके घोटालों की सूची बताई और सब पर कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गारंटी है घोटाला करने की तो मेरी गारंटी है सभी घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने की। उनकी इस बात का एक मतलब तो यह निकाला जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में विपक्षी पार्टियों के नेताओं और उनके करीबियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेजी होगी।

प्रधानमंत्री के भोपाल के भाषण की ज्यादा चर्चा इस वजह से भी हो रही है कि उन्होंने पहली बार एक एक नेता का नाम लेकर उस पर हमला किया। उन्होंने तमिलनाडु में डीएमके पर सवा लाख करोड़ रुपए की संपत्ति इकट्ठा  करने का आरोप लगाया तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल के ऊपर 25 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में एनसीपी के ऊपर 70 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप प्रधानमंत्री ने लगाया। मोदी ने बताया कि पटना में इक_ा हुई पार्टियों ने कुल मिला कर 20 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इतना ही नहीं उन्होंने लालू प्रसाद, फारूक अब्दुल्ला आदि कई नेताओं के नाम लेकर कहा कि अगर आप इनके बच्चों का भला करना चाहते हैं तो इनकी पार्टियों को वोट दें और अगर अपने बच्चों का भला चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें।

इस तरह पहली बार इतने तीखे शब्दों में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाया। पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं और विपक्षी पार्टियां इनकी अनदेखी करती रही हैं। जनता भी इन आरोपों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है, खासतौर से विधानसभा के चुनाव में। लेकिन लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के मुकाबले भ्रष्टाचार और परिवारवाद का मुद्दा विपक्ष के अभियान को कमजोर करेगा। तभी ऐसा लग रहा है मोदी के हमले के बाद जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाव बढ़ सकता है।

विपक्ष के संभावित गठबंधन में नीतीश कुमार इकलौते नेता हैं, जो निजी तौर पर भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त हैं और उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं है। परिवार के किसी व्यक्ति को राजनीति में आगे बढ़ाने का आरोप उनके ऊपर नहीं है। उनका इकलौता बेटा बेरोजगार है फिर भी राजनीति नहीं करता है। उनकी पार्टी के नेताओं के ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। अपने राजनीतिक जीवन में वे ज्यादातर समय वे भाजपा के साथ ही सरकार में रहे हैं इसलिए उनके ऊपर आरोप लगाए जाएंगे तो वो आरोप भाजपा पर भी लगेंगे। बहरहाल, वे भ्रष्टाचार और परिवारवाद दोनों आरोपों से मुक्त हैं। इसलिए विपक्ष के लिए उनका चेहरा आगे करना आसान होगा और फायदेमंद भी हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!