Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मोदी सरकार ने ब्रीफकेस राजनीति को डेवलपमेंट राजनीति में बदला : अमित शाह

गुवाहाटी । उत्तर पूर्व के राज्यों में विकास की कमी के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने क्षेत्र में शांति और प्रगति के लिए काम प्रारंभ किया है। मोदी सरकार ने उत्तर पूर्व में ब्रीफकेस राजनीति को डेवलपमेंट राजनीति में बदल दिया है।

नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) के तीसरे कन्क्लेव को संबोधित करने के बाद अपने ट्वीट में शाह ने कहा कि क्षेत्र का विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक 15 दिन में एक केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यो की समीक्षा के लिए क्षेत्र का दौरा किया है। वे यह भी देखते हैं कि क्षेत्र के लिए और क्या किया जा सकता है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनईडीए में कुछ क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर पूर्व का क्षेत्र केवल भ्रष्टाचार व कम विकास के लिए जाना जाता था। जबकि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब ब्रीफकेस राजनीति को डेवलपमेंट राजनीति में बदल दिया गया है। शाह ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले उत्तर पूर्व का जीडीपी देश में सबसे अधिक था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में यह क्षेत्र काफी पीछे चला गया।

अगप ने नागरिकता संशोधन बिल पर जताया विरोध

असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष नागरिकता संशोधन बिल, 2016 पर विरोध जताया। अगप का मानना है कि यह बिल असम समझौते का उल्लंघन है। गौरतलब है कि अगप असम में भाजपा की सरकार में भागीदार है। उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौर से पहले आरटीआइ कार्यकर्ता व एक किसान संगठन के नेता अखिल गोगोई तथा उनके समर्थकों को नागरिकता सुधार विधेयक, 2016 का विरोध करने पर हिरासत में ले लिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!